फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Till now 54 have filed 73 papers, today is the last day of nomination for the second phase.

MP News: अब तक 54 ने दाखिल किए 73 पर्चे, आज दूसरे चरण के लिए नामांकन का अंतिम दिन

Thu, 04 Apr 2024 11:04 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Thu, 04 Apr 2024 11:04 AM IST
सार



लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए सात सीटों पर नामांकन का गुरुवार को अंतिम दिन है। अब तक सातों सीटों पर 54 अभ्यर्थियों ने भरे 73 नाम-निर्देशन पत्र दाखिल किए हैं।

विज्ञापन
MP News: Till now 54 have filed 73 papers, today is the last day of nomination for the second phase.
मध्य प्रदेश लोकसभा चुनाव 2024 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोकसभा चुनाव में दूसरे चरण के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने की गुरुवार को अंतिम तारीख है। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने बताया कि लोकसभा चुनाव-2024 के निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार दूसरे चरण के लिए नाम-निर्देशन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया जारी है। दूसरे चरण के लिए नामांकन भरने के चौथे दिन 33 प्रत्याशियों ने 46 नाम-निर्देशन पत्र प्रस्तुत किए। 28 मार्च से अब तक 54 प्रत्याशियों द्वारा 73 नाम-निर्देशन पत्र दाखिल किए जा चुके हैं।
विज्ञापन


मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी राजन ने बताया कि बुधवार को लोकसभा संसदीय क्षेत्र क्रमांक-6 टीकमगढ़ (अजा) में 3 अभ्यर्थियों द्वारा 5 नाम-निर्देशन पत्र, लोकसभा संसदीय क्षेत्र क्रमांक-7 दमोह में 7 अभ्यर्थियों द्वारा 8 नाम-निर्देशन पत्र, लोकसभा संसदीय क्षेत्र क्रमांक-8 खजुराहो में 7 अभ्यर्थियों द्वारा 11 नाम-निर्देशन पत्र, लोकसभा संसदीय क्षेत्र क्रमांक-9 सतना में 3 अभ्यर्थियों द्वारा 7 नाम-निर्देशन पत्र, लोकसभा संसदीय क्षेत्र क्रमांक-10 रीवा में 6 अभ्यर्थियों द्वारा 6 नाम-निर्देशन पत्र, लोकसभा संसदीय क्षेत्र क्रमांक-17 नर्मदापुरम में 5 अभ्यर्थियों द्वारा 7 नाम-निर्देशन पत्र एवं लोकसभा संसदीय क्षेत्र क्रमांक-29 बैतूल (अजजा) में 2 अभ्यर्थियों द्वारा 2 नाम- निर्देशन पत्र दाखिल किए गए हैं।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि गुरुवार 4 अप्रैल है। 5 अप्रैल को नाम-निर्देशन पत्रों की संवीक्षा की जाएगी। नाम-निर्देशन पत्र भर चुके प्रत्याशी 8 अप्रैल तक अपने नाम वापस ले सकेंगे। दूसरे चरण के लिए 26 अप्रैल को मतदान होगा। सभी चरणों के मतदान की मतगणना 4 जून को होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed