फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: The lottery for devotees will be broadcasted live in Mumbai

MP News: आज खुलेगी अकीदतमंदों की लॉटरी, मुंबई में कंप्यूटराइज्ड कुर्रा का होगा लाइव प्रसारण, जानें प्रोग्राम

Fri, 04 Oct 2024 07:38 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Fri, 04 Oct 2024 07:38 PM IST
सार

सऊदी अरब से भारत को सवा दो लाख सीटों का कोटा मिला है, जिसमें 70% सीटें हज कमेटी के माध्यम से और 30% निजी टूर ऑपरेटर्स को दी जाएंगी। कंप्यूटराइज्ड कुर्रा (लॉटरी) का प्रक्रिया का लाइव प्रसारण देशभर की हज कमेटियों पर भी देखा जा सकेगा, जिसमें मध्य प्रदेश के करीब 10 हजार आवेदक शामिल होंगे।

विज्ञापन
MP News: The lottery for devotees will be broadcasted live in Mumbai
मुंबई में खुलेगी अकीदतमंदों की लॉटरी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हज 2025 में अपनी अकीदत (आस्था) की हाजिरी लगाने वालों की किस्मत का फैसला शुक्रवार को होगा। देशभर से किए गए लाखों आवेदन से देश को मिले हज कोटे के मुताबिक नामों का चयन किया जाएगा। मुंबई हज कमेटी ऑफ इंडिया के दफ्तर में किए जाने वाले कंप्यूटराइज्ड कुर्रा (लॉटरी) का लाइव प्रसारण देशभर की हज कमेटियों पर भी देखा जा सकेगा। इस प्रक्रिया में मप्र के करीब 10 हजार आवेदक भी शामिल रहेंगे।

विज्ञापन


हज कमेटी ऑफ इंडिया द्वारा तय किए गए कार्यक्रम के मुताबिक हज 2025 के आवेदकों के नाम शुक्रवार को चुने जाएंगे। इस दौरान हज कमेटी के हिस्से आईं सीटों के लिहाज से हाजियों के नाम कंप्यूटर द्वारा रेंडम पद्धति से तय किए जाएंगे। 
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक सऊदी अरब से भारत के कुल हाजियों के लिए करीब सवा दो लाख सीटों का कोटा मिलेगा। इस वर्ष तय की गई पॉलिसी के अनुसार हज कमेटी के मार्फत जाने वाले हाजियों को कुल कोटे का करीब 70 प्रतिशत हिस्सा दिया जाएगा, जबकि बाकी 30 प्रतिशत सीटें निजी टूर ऑपरेटर्स को मिलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश से करीब 10 हजार आवेदक 
प्रदेश मप्र राज्य हज कमेटी अध्यक्ष रफत वारसी ने बताया कि प्रदेशभर से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया के दौरान करीब 10 हजार, 832 लोगों ने प्रक्रिया में भाग लिया। इस दौरान कुल 22 आवेदन निरस्त कर दिए गए हैं। इसके बाद 9913 आवेदकों में से प्रदेश के कोटे के मुताबिक हाजियों के नाम चुने जाएंगे।

मुंबई में कुर्रा, भोपाल में टकटकी
शुक्रवार को मुंबई में हज 2025 के लिए नामों का चयन किया जाएगा। इस कंप्यूटराइज्ड कुर्रा का लाइव प्रसारण भोपाल में भी देखा जाएगा। हज हाउस स्थित हज कमेटी कार्यालय पर शहर के उलेमा, हज कमेटी अध्यक्ष और सदस्य, हज आवेदक और शहर के गणमान्य नागरिक मौजूद रहेंगे।


फैक्ट फाइल 

  • कुल आवेदन : 10,832
  • आवेदन निरस्त : 22
  • कुर्रा होगा : 9891
  • 65+ आयु के आवेदक : 896
  • बिना मेहरम हज पर जाने वाली महिला आवेदक : 56
  • सामान्य श्रेणी के आवेदक : 8939


इनका कहना है 
मप्र राज्य हज कमेटी के अध्यक्ष रफत वारसी ने बताया कि कुर्रा से चुने जाने वाले आवेदकों को हज कमेटी द्वारा फोन और मैसेज के जरिए सूचना पहुंचाई जाएगी। आवेदक अपने सिलेक्शन की जानकारी हज कमेटी की वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed