फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: The fate of 80 candidates on 6 seats in the second phase will be decided tomorrow, 1.11 crore voters

MP News: दूसरे चरण की 6 सीटों पर 80 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला कल, 1.11 करोड़ मतदाता करेंगे मत का प्रयोग

Thu, 25 Apr 2024 07:53 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Thu, 25 Apr 2024 07:53 PM IST
सार

मध्य प्रदेश के दूसरे चरण के लिए 6 सीटों पर वोटिंग शुक्रवार को होगी। इन छह सीटों पर 80 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला 1.11 करोड़ मतदाता करेंगे। 
 

विज्ञापन
MP News: The fate of 80 candidates on 6 seats in the second phase will be decided tomorrow, 1.11 crore voters
मप्र लोकसभा चुनाव। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश में दूसरे चरण की 6 लोकसभा सीटों टीकमगढ़, दमोह, खजराहो, सतना, रीवा और होशंगाबाद में शुक्रवार को मतदान होगा। इसमें टीकमगढ़ सीट अनुसूचित जाति वर्ग के लिए आरक्षित है। इन सीटों पर 80 प्रत्याशी मैदान में हैं। इसमें 75 पुरुष, चार महिला और एक दमोह सीट पर दुर्गा मौसी थर्ड जेंडर चुनाव लड़ रही हैं। सबसे ज्यादा 19 प्रत्याशी सतना और सबसे कम 7 प्रत्याशी टीकमगढ़ से अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। 
विज्ञापन


मध्य प्रदेश के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने बताया कि सभी 6 सीटों पर सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान होगा। मतदान शुरू होने के 90 मिनट पहले मॉक पोल होगा। दूसरे चरण में 1 करोड़ 11 लाख 62 हजार 460 मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे। इसमें 58 लाख 32 हजार 333 पुरुष मतदाता और 53 लाख 29 हजार 972 महिला मतदाता और 155 थर्ड जेंडर वोटर हैं। 
विज्ञापन

 

MP News: The fate of 80 candidates on 6 seats in the second phase will be decided tomorrow, 1.11 crore voters
होशंगाबाद लोकसभा सीट - फोटो : अमर उजाला
18 से 19 साल के 3 लाख से ज्यादा मतदाता 
दूसरे चरण की 6 सीटों पर 18 से 19 साल के तीन लाख 29 हजार 317 मतदाता है। वहीं, 20 से 29 साल के 27 लाख 8 हजार 903 मतदाता हैं। इसमें सेवा मतदाता 13 हजार 230 है। वहीं, 100 से ज्यादा उम्र के 1108, अप्रवासी मतदाता 1, 85 साल की उम्र से अधिक 64 हजार 703 और दिव्यांग मतदाता 1 लाख 18 हजार 167 मतदाता है। द्वितीय चरण में 85 साल उम्र से अधिक के 5,691 मतदाताओं ने पोस्टल बैलेट और दिव्यांग मतदाताओं में 2181 ने होम वोटिंग की सुविधा का लाभ उठाया। 

 

MP News: The fate of 80 candidates on 6 seats in the second phase will be decided tomorrow, 1.11 crore voters
टीकमगढ़ लोकसभा सीट - फोटो : अमर उजाला
खजुराहो में सबसे ज्यादा मतदाता 
6 सीटों में सबसे ज्यादा मतदाता खजुराहो में हैं। खजुराहो में 19 लाख 97 हजार 483 मतदाता हैं। इसमें पुरुष मतदाता 10 लाख 47 हजार 661, महिला मतदाता 9 लाख 49 हजार 788 और थर्ड जेंडर मतदाता 34 हैं। वहीं, सबसे कम मतदाता सतना में 17 लाख 5 हजार 260 मतदाता हैं। इसमें पुरुष मतदाता 8 लाख 92 हजार 427, महिला मतदाता 8 लाख 12 हजार 827 और थर्ड जेंडर 6 है। खजुराहो के बाद दमोह का नंबर है। दमोह में 19 लाख 25 हजार 314 मतदाता हैं। इसमें पुरुष मतदाता 10 लाख 8 हजार 755, महिला मतदाता 9 लाख 16 हजार 542, थर्ड जेंडर 17 हैं। होशंगाबाद में 18 लाख 55 हजार 692 मतदाता हैं। इसमें पुरुष मतदाता 9 लाख 58 हजार 653, महिला मतदाता 8 लाख 96 हजार 986 और थर्ड जेंडर 53 हैं। रीवा में 18 लाख 52 हजार 126 मतदाता हैं। इसमें पुरुष मतदाता 9 लाख 66 हजार 936, महिला मतदाता 8 लाख 85 हजार 176 और थर्ड जेंडर 14 हैं। टीकमगढ़ में 18 लाख 26 हजार 585 हैं। इसमें पुरुष मतदाता 9 लाख 57 हजार 901, महिला मतदाता 8 लाख 68 हजार 653 और थर्ड जेंडर मतदाता 31 हैं।  

 
विज्ञापन

MP News: The fate of 80 candidates on 6 seats in the second phase will be decided tomorrow, 1.11 crore voters
दमोह लोकसभा सीट - फोटो : अमर उजाला
2865 क्रिटिकल मतदान केंद्र
दूसरे चरण के लिए 12 हजार 828 मतदान केंद्र बनाए गए है। इसमें 6 सहायक मतदान केंद्र भी शामिल है। वहीं, 1136 पिंक मतदान केंद्र है। इन पर सभी महिलाएं ही ही होगी। वहीं, 32 मतदान केंद्र दिव्यांग कर्मचारी ही तैनात करेंगे। इसके अलावा 498 आदर्श मतदान केंद्र है। इनमें 2865 क्रिटिकल मतदान केंद्र है। 6 मतदान केंद्रों पर 14,778 बीयू, 12828 सीयू और 12,828 वीवीपैट का उपयोग होगा। जिसमें से 20 प्रतिशत बीयू और सीयू एवं 30 प्रतिशत वीवीपैट रिजर्व रूप से रखी जाएगी। 

 

MP News: The fate of 80 candidates on 6 seats in the second phase will be decided tomorrow, 1.11 crore voters
खजुराहो लोकसभा सीट - फोटो : अमर उजाला
8524 मतदान केंद्रों पर वेबकॉस्टिंग से निगरानी 
6 सीटों के अंतर्गत आने वाले 8524 मतदान केंद्रों पर वेबकॉस्टिंग एवं सीसीटीवी के माध्यम से सतत निगरानी रखी जाएगी। मतदान केंद्रों पर क्यू मैनेजमेंट के लिए बाहर की ओर वेबकॉस्टिंग द्वारा निगरानी की व्यवस्था भी पहली बार की गई है। इसमें असामाजिक तत्वों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। वेबकॉस्टिंग को कंट्रोल रूम से लाइव देखा जाएगा। 
 
 

MP News: The fate of 80 candidates on 6 seats in the second phase will be decided tomorrow, 1.11 crore voters
रीवा लोकसभा सीट - फोटो : अमर उजाला
दिव्यांगों के लिए यह सुविधा 
दृष्टिबाधित मतदाताओं के लिए विशेष रूप से ब्रेल वोटर गाइड, ब्रेल ईपीआईसी, डमी ब्रेल ईवीएम, बैलेट पेपर की सुविधा प्रदान की गई है, जिससे मतदाता स्वयं अपने मताधिकार का उपयोग कर सकेंगे। वहीं, दिव्यांगजन के लिए आयोग ने सक्षम एप बनाया गया है। इस एप के माध्यम से दिव्यांग मतदाता मतदान दिवस पर व्हील चेयर तथा परिवहन की सुविधा के लिए अनुरोध कर सकते है। दिव्यांग और वरिष्ठ मतदाताओं के लिए मतदान केंद्र पर वालंटियर्स की सुविधा भी रहेंगी। वहीं, मतदान केंद्र पर गर्मी को देखते ही छाया, पीने के पानी समेत अन्य सुविधा भी रखने के निर्देश दिए गए है। 


 

MP News: The fate of 80 candidates on 6 seats in the second phase will be decided tomorrow, 1.11 crore voters
सतना लोकसभा सीट - फोटो : अमर उजाला
23.19 करोड़ की अवैध शराब जब्त 
निवार्चन आयोग ने लोकसभा चुनाव की आचार संहिता लागू होने से लेकर अब तक प्रदेश में 247 करोड़ रुपए की कीमत की सामग्री जब्त की गई है। इसमें 20.73 करोड़ रुपए नगद, 34.33 करोड़ रुपए कीमत की 23.19 लाख लीटर अवैध शराब, 11.74 करोड़ कीमत का 2155 किग्रा अवैध सोना/चांदी, 22.30 करोड़ कीमत का 16 हजार 742 किग्रा अवैध मादक पदार्थ शामिल है। इसके अलावा 158.47 करोड़ रुपए कीमत की अन्य सामग्री शामिल है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed