फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Tanzanian delegation planted a sapling with CM, CM said – The process of goodwill between us is old

MP News: सीएम के साथ तंजानिया के प्रतिनिधि मंडल ने लगाया पौधा, CM बोले- हमारे मध्य सद्भावना का सिलसिला पुराना

Sun, 29 Jan 2023 07:41 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sun, 29 Jan 2023 07:41 PM IST
सार

प्रतिनिधिमंडल को भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय पहुंचकर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा एवं पार्टी पदाधिकारियों से भेंट की एवं भारतीय जनता पार्टी की कार्यप्रणाली के बारे में जानकारी ली। प्रदेश अध्यक्ष ने प्रतिनिधि मंडल को भारतीय जनता पार्टी की संगठनात्मक संरचना और पार्टी द्वारा चलाये जा रहे अभियानों की जानकारी दी।

विज्ञापन
MP News: Tanzanian delegation planted a sapling with CM, CM said – The process of goodwill between us is old
सीएम शिवराज ने तंजानिया के प्रतिनिधि मंडल से मुलाकात की - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ तंजानिया के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। उन्होंने सीएम के साथ पौधा भी लगाया। शिष्टमंडल में तंजानिया की शक्तिशाली सत्ताधारी पार्टी चामा चा मापिंदुज़ी (सीसीएम) के पांच सदस्य हैं। इसमें अब्दुल रहमान किनाना पार्टी के उपाध्यक्ष भी शामिल है। सीसीएम तंजानिया में 1961 में आजादी के बाद से सत्ता में है। अन्य सदस्यों में संसदीय समिति के सदस्य अब्दुल्ला म्वीनी, मसाफिरी विल्बर्ट, थाडेओ बुरटन और सलुम बकारी सूमा शामिल हैं। प्रतिनिधि मंडल के प्रमुख किनाना ने कहा कि मध्यप्रदेश में किसानों और महिलाओं के कल्याण के लिये किये गये कार्य तारीफे काबिल हैं।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधि-मंडल का स्वागत करते हुए कहा कि भोपाल झीलों का शहर है। भारत में तंजानिया के प्रतिनिधि-मंडल का आगमन संपूर्ण विश्व के लिए अच्छी पहल है। भारत और तंजानिया के मध्य सद्भावना का सिलसिला पुराना है। तंजानिया में भारतीय मूल के 50 हजार से अधिक लोग रहते हैं। द्विपक्षीय संबंधों को प्रगाढ़ बनाने के लिए विशेष प्रयास हो रहे हैं। दोनों देशों द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में बहुआयामी संबंधों को साझा किया जाता है। प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री के साथ पौधा भी लगाया। शिष्टमंडल को बताया गया कि प्रदेश सरकार पं. दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानव दर्शन के अनुरूप योजनाओं को लागू किया है। गरीब कल्याण को प्राथमिकता दी गई है। सड़क, सिंचाई, बिजली, पेयजल की व्यवस्थाएं मजबूत बनाई गईं। बेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ अभियान के साथ ही आंगनवाड़ियों को एडाप्ट करने, पौधे लगाने और आनंद विभाग से विभिन्न गतिविधियों का संचालन किया जा रहा है। लाडली लक्ष्मी योजना के बारे में जानकारी दी गई।
विज्ञापन


बीजेपी की कार्यकाप्रणाली के बारे में जाना
प्रतिनिधिमंडल को भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय पहुंचकर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा एवं पार्टी पदाधिकारियों से भेंट की एवं भारतीय जनता पार्टी की कार्यप्रणाली के बारे में जानकारी ली। प्रदेश अध्यक्ष ने प्रतिनिधि मंडल को भारतीय जनता पार्टी की संगठनात्मक संरचना और पार्टी द्वारा चलाये जा रहे अभियानों की जानकारी दी। तंजानिया की सत्ताधारी पार्टी सीसीएम के उपाध्यक्ष एवं प्रतिनिधि मंडल के प्रमुख अब्दुलरहमान ओ. किनाना ने कहा कि मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कर्मठता से बेहद प्रभावित हूं। किनाना ने सामाजिक कल्याण को लेकर चलाई जा रही केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं और प्रदेश भाजपा संगठन की संरचना व अभियानों की तारीफ की, साथ ही उन्होंने पार्टी द्वारा आयोजित किए गए प्रशिक्षण वर्गों की भी तारीफ की। प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने प्रतिनिधि मण्डल के सदस्यों को स्मृति चिन्ह एवं मोदी 2.0 पुस्तक भेंट कर उनका अभिनंदन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed