फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Swachh Sujal Shakti Samman to three women of MP, President honored

MP News: एमपी की तीन महिलाओं को स्वच्छ सुजल शक्ति सम्मान, राष्ट्रपति ने सम्मानित किया

Sat, 04 Mar 2023 06:37 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sat, 04 Mar 2023 06:37 PM IST
सार

कार्यक्रम में जल जीवन मिशन, राष्ट्रीय जल मिशन और स्वच्छ भारत मिशन-ग्रामीण में विभिन्न श्रेणियों में कुल 18 पुरस्कार प्रदान किए गए। 

विज्ञापन
MP News: Swachh Sujal Shakti Samman to three women of MP, President honored
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सम्मान देते हुए - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मध्यप्रदेश की दो जल योद्धाओं अनिता चौधरी और गंगा राजपूत को जल संरक्षण में विशिष्ट योगदान के लिए स्वच्छ सुजल शक्ति सम्मान-2023 से सम्मानित किया। शनिवार को विज्ञान भवन नई दिल्ली में हुए अलंकरण समारोह में ये पुरस्कार प्रदान किए गए। ग्राम सरपंच नीतू परिहार को भी स्वच्छता के क्षेत्र में अनुकरणीय प्रदर्शन के लिए स्वच्छ सुजल शक्ति सम्मान-2023 प्राप्त हुआ। केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने यह पुरस्कार प्रदान किया।

विज्ञापन

छिंदवाड़ा जिले की जलसखी अनिता चौधरी को जल जीवन मिशन में पाइप जलापूर्ति के ऑपरेशन्स तथा मेंटेनेंस श्रेणी में पुरस्कृत किया गया। उनके प्रयासों से जिले का ग्राम गढ़मऊ हर-घर-जल ग्राम घोषित हुआ है।

विज्ञापन

छतरपुर जिले की जलयोद्धा गंगा राजपूत को राष्ट्रीय जल मिशन के तहत पुरस्कृत किया गया। उन्होंने ग्राम भोयरा की महिलाओं को जागरूक बना कर लोकभ्रांतियों को दूर करते हुए चंदेलकालीन तालाब को जीवित करने में विशेष योगदान दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ग्वालियर जिले की सरपंच नीतू परिहार को स्वच्छ भारत मिशन-ग्रामीण के तहत पुरस्कृत किया गया। उन्होंने ग्राम पंचायत पुरा बनवार को ओडीएफ प्लस आदर्श ग्राम बनाने में असाधारण योगदान दिया है।

कार्यक्रम में जल जीवन मिशन, राष्ट्रीय जल मिशन और स्वच्छ भारत मिशन-ग्रामीण में विभिन्न श्रेणियों में कुल 18 पुरस्कार प्रदान किए गए। समारोह में केंद्रीय जल शक्ति राज्य मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल और विश्वेश्वर टुडू भी उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed