फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Stree 2024, an event that will remind you of the outline of the women empowerment movement

MP News: स्त्री 2024, एक आयोजन, जो याद दिलाएगा महिला सशक्तिकरण आंदोलन की रूपरेखा

Thu, 05 Dec 2024 05:36 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Thu, 05 Dec 2024 05:36 PM IST
सार

तीन दिवसीय इस सम्मेलन में भारतीय ज्ञान प्रणाली आधारित विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। जिनमें प्रमुख वक्ताओं के व्याख्यान, पैनल चर्चाएं, 150 पोस्टर प्रस्तुति, 50 मौखिक प्रस्तुति, प्रशिक्षण कार्यशालाएं, सांस्कृतिक कार्यक्रम और मेगा एक्सपो शामिल हैं।

विज्ञापन
MP News: Stree 2024, an event that will remind you of the outline of the women empowerment movement
भोपाल में महिला सशक्तिकरण पर आयोजन होना है - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय ज्ञान परम्परा को संरक्षित और संवर्धित करने में महिलाओं का योगदान आदिकाल से रहा है। महिला सशक्तिकरण के राष्ट्रीय आंदोलन को जनमानस के बीच लाने एक बहुआयामी आयोजन राजधानी भोपाल में किया जा रहा है। 6 से 8 दिसंबर तक यह आयोजन होगा। इस दौरान होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से महिला सशक्तिकरण की अवधारणा को मजबूत करने के प्रयास किए जाएंगे।
विज्ञापन


स्त्री 2024 के नाम से किए जा रहे कार्यक्रम को लेकर आयोजन समिति ने बताया कि यह राष्ट्रीय सम्मेलन मौलाना आजाद राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (मैनिट), भोपाल और शक्ति (SHAKTI) द्वारा संयुक्त
विज्ञापन

रूप से किया जा रहा है। सम्मेलन का मुख्य विषय “भारतीय ज्ञान परंपराओं की संरक्षक और संवाहक के रूप में महिलाएं–आदि से अमृत काल तक” रखा गया है। कार्यक्रम का आयोजन विभिन्न सरकारी संगठनों के सहयोग से किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह होंगे मेहमान
सम्मेलन के उद्घाटन सत्र में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होंगे। इस अवसर पर पद्मश्री सम्मानित अनुपमा होस्करे, डॉ. उज्ज्वला चक्रदेव, एवं पद्मश्री लक्ष्मी कुट्टी, विज्ञान पुरस्कार प्राप्त प्रो. अन्नपूर्णी सुब्रमण्यम और चंद्रयान-3 की प्रोजेक्ट मैनेजर डॉ. माधवी ठाकरे आदि भी सम्मेलन की गरिमा बढ़ाएंगे।

क्या होगा तीन दिन
तीन दिवसीय इस सम्मेलन में भारतीय ज्ञान प्रणाली आधारित विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। जिनमें प्रमुख वक्ताओं के व्याख्यान, पैनल चर्चाएं, 150 पोस्टर प्रस्तुति, 50 मौखिक प्रस्तुति, प्रशिक्षण कार्यशालाएं, सांस्कृतिक कार्यक्रम और मेगा एक्सपो शामिल हैं। मुख्य विषयों में एसटीईएम (STEM) में महिलाओं का योगदान, पारंपरिक भारतीय चिकित्सा, भारतीय परंपरा में महिला दार्शनिकों की भूमिका और महिलाओं के लिए पारंपरिक ज्ञान प्रणाली का पुनरुद्धार शामिल हैं।


यह होंगे प्रतिभागी
सम्मेलन में 600 से अधिक प्रतिनिधि और 54 विशेषज्ञ भाग लेंगे। आयोजन में देशभर के विद्वान, वैज्ञानिक और शोधकर्ता एक मंच पर मौजूद होंगे। जहां वे भारतीय ज्ञान परंपराओं में महिलाओं के योगदान पर विचार-विमर्श करेंगे।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed