{"_id":"65e075fbe5d032532000ddce","slug":"mp-news-state-government-appointed-virendra-kumar-mishra-as-datia-superintendent-of-police-order-issued-2024-02-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: राज्य सरकार ने वीरेंद्र कुमार मिश्रा को दतिया पुलिस अधीक्षक बनाया, आदेश जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: राज्य सरकार ने वीरेंद्र कुमार मिश्रा को दतिया पुलिस अधीक्षक बनाया, आदेश जारी
Thu, 29 Feb 2024 05:48 PM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Thu, 29 Feb 2024 05:48 PM IST
सार
राज्य सरकार ने भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी वीरेंद्र कुमार मिश्रा को दतिया को पुलिस अधीक्षक बनाया है। गृह विभाग ने आदेश जारी किए।
विज्ञापन
वल्लभ भवन
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
मध्य प्रदेश गृह विभाग ने 2012 बैच के आईपीएस अधिकारी वीरेंद्र कुमार मिश्रा को दतिया का पुलिस अधीक्षक बनाया है। मिश्रा भोपाल पुलिस मुख्यालय में सहायक पुलिस महानिरीक्षक के पद पर पदस्थ थे। बता दें दतिया पुलिस अधीक्षक का पद प्रदीप शर्मा का उज्जैन ट्रांसफर होने के बाद से खाली था।
विजय कटारिया विशेष पुलिस महानिदेशक पद पर पदोन्नत
वहीं, एक अन्य आदेश में गृह विभाग ने 1990 बैच के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी विजय कटारिया को महानिदेशक के वेतनमान में पदोन्नत किया है। उनको पुलिस मुख्यालय की प्रशासन शाखा में ही अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक से विशेष पुलिस महानिदेशक पद पर पदोन्नति देकर पदस्थापना की गई है।