फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Standoff over TET Exam—Talks with Government Fail; 'Chief Minister Appeal March' Announced in Bhopal

MP News: TET परीक्षा पर टकराव, सरकार से नहीं बनी बात, 18 अप्रैल को भोपाल में मुख्यमंत्री अनुरोध यात्रा का ऐलान

Wed, 15 Apr 2026 08:51 PM IST
Sandeep Kumar Tiwari न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल Published by: Sandeep Kumar Tiwari Updated Wed, 15 Apr 2026 08:51 PM IST
सार

टीईटी परीक्षा और वरिष्ठता के मुद्दे पर सरकार के साथ शिक्षकों की वार्ता बेनतीजा रही। मांगों पर कोई ठोस निर्णय न होने से नाराज अध्यापक शिक्षक संयुक्त मोर्चा ने 18 अप्रैल को भोपाल में मुख्यमंत्री अनुरोध यात्रा और धरना-प्रदर्शन करने का फैसला किया है।

विज्ञापन
MP News: Standoff over TET Exam—Talks with Government Fail; 'Chief Minister Appeal March' Announced in Bhopal
G - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भोपाल में अध्यापक शिक्षक संयुक्त मोर्चा और सरकार के बीच हुई अहम बैठक बेनतीजा रही। टीईटी परीक्षा और वरिष्ठता जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर स्कूल शिक्षा मंत्री और लोक शिक्षण आयुक्त के साथ हुई वार्ता में कोई ठोस फैसला नहीं हो सका। मोर्चा के प्रतिनिधिमंडल की पहले चरण में स्कूल शिक्षा मंत्री राव उदयप्रताप सिंह से उनके निवास पर चर्चा हुई। इसके बाद दूसरे चरण में लोक शिक्षण आयुक्त अभिषेक सिंह, संचालक के.के. द्विवेदी और अन्य अधिकारियों के साथ संचालनालय में बैठक हुई। बावजूद इसके, किसी भी प्रमुख मांग पर सहमति नहीं बन पाई।
विज्ञापन


टीईटी आदेश रद्द करने और वरिष्ठता पर अड़ी मांग
मोर्चा ने 2 मार्च को जारी टीईटी परीक्षा आदेश को निरस्त करने और नए शिक्षक संवर्ग की सेवा अवधि पहली नियुक्ति तिथि से गिनने की मांग प्रमुखता से उठाई। हालांकि सरकार की ओर से इन दोनों मुद्दों पर कोई स्पष्ट निर्णय नहीं दिया गया।
विज्ञापन


सिर्फ आश्वासन, ठोस समय-सीमा नहीं
टीईटी मामले में अधिकारियों ने केवल इतना कहा कि इस पर पुनर्विचार याचिका दायर करने की प्रक्रिया पर विचार किया जा रहा है और विधि विशेषज्ञों से सलाह ली जा रही है। लेकिन कब तक निर्णय होगा, इसकी कोई समय-सीमा तय नहीं की गई। साथ ही एक अलग सेल बनाने का आश्वासन दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
यह भी पढ़ें-
कारपेंटर की बेटी बनी स्टेट टॉपर, झुग्गी बस्ती में रहकर की मेहनत; देश की सेवा करना चाहती है


अब सड़क पर उतरेगा मोर्चा
वार्ता विफल रहने के बाद मोर्चा ने बड़ा फैसला लिया है। 18 अप्रैल को भोपाल में प्रस्तावित “मुख्यमंत्री अनुरोध यात्रा” और धरना-प्रदर्शन कार्यक्रम को पहले की तरह आयोजित किया जाएगा। बैठक में मोर्चा के कई प्रमुख सदस्य शामिल रहे, जिन्होंने एकजुट होकर अपनी मांगों को सरकार के सामने रखा।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed