फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Shivraj said - will make 11 lakh didis more millionaires in 100 days, I am not a minister but a serva

MP News:शिवराज बोले-100 दिन में 11 लाख दीदियों को और लखपति बनाएंगे, मैं जनता के लिए मंत्री नहीं बल्कि सेवक हूं

Sat, 17 Aug 2024 06:45 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sat, 17 Aug 2024 06:45 PM IST
सार

 शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि लाड़ली बहना योजना से बहनों की जिंदगी बदल गई। मध्यप्रदेश की बहनों का तो इस योजना का लाभ मिला ही है, लेकिन अब महाराष्ट्र में भी ये लाड़की बहीण योजना के नाम से शुरू की गई है।

विज्ञापन
MP News: Shivraj said - will make 11 lakh didis more millionaires in 100 days, I am not a minister but a serva
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केन्द्रीय कृषि और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार को विदिशा-रायसेन लोकसभा क्षेत्र के बुधनी और रेहटी में आयोजित तिरंगा यात्रा निकाली। केन्द्रीय कृषि मंत्री ने कहा कि आपने भरपूर स्नेह, प्रेम और आशीर्वाद मुझे दिया है। बुधनी और विदिशा की आवाज़ पूरे हिन्दुस्तान में बुलंद हुई है। मैं इस प्यार का कर्ज उतारने में जी-जान लगा दूंगा, अपनी अंतिम सास तक जनता की सेवा करूंगा क्योंकि मैं आपके लिए मंत्री नहीं बल्कि सेवक हूं। वहीं बहनों ने अपने भैया शिवराज को विशाल राखी भेंट की और कलाई पर रक्षासूत्र बांधा। बुधनी में विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास व लोकार्पण किया और हितग्राहियों को हितलाभ भी वितरित किए।    

विज्ञापन

 शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि लाड़ली बहना योजना से बहनों की जिंदगी बदल गई। मध्यप्रदेश की बहनों का तो इस योजना का लाभ मिला ही है, लेकिन अब महाराष्ट्र में भी ये लाड़की बहीण योजना के नाम से शुरू की गई है। केवल महाराष्ट्र ही नहीं बल्कि ओडिशा, छत्तीसगढ़, दिल्ली सहित कई राज्यों में बहनों के लिए योजना शुरू की गई है। बहनों अब तुम्हें आगे बढ़ने से कोई नहीं रोक सकता। चौहान ने कहा कि, स्व-सहायता समूह के माध्यम से हर बहन की सालाना आय 1 लाख रूपए से ज्यादा करना है और उन्हें लखपति क्लब में शामिल करना है। चौहान ने कहा कि, 25 अगस्त को महाराष्ट्र में लखपति दीदी कार्यक्रम किया जा रहा है, जिसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी उपस्थित रहेंगे। हमने तय किया था कि, 100 दिन में 11 लाख दीदियों को और लखपति बनाएंगे, वो 11 लाख की संख्या 25 तारीख को पूरी हो जाएगी। उसके बाद भी ये अभियान चलता रहेगा। स्वयं-सहायता समूहों के माध्यम से कई नये काम शुरू करके बहनों की आमदनी बढ़ाते जाएंगे ताकि बहनें गरीब न रहें। बहनों की आंखों में आंसू नहीं चेहरे पर मुस्कुराहट रहेगी।  

विज्ञापन

चौहान ने कहा कि, मैंने 15 अगस्त पर लाल किले पर दिए गए सभी प्रधानमंत्रियों के भाषण पढ़े। ताकि ये देख सकूं कि, किस प्रधानमंत्री ने किसानों के बारे में क्या-क्या कहा है, लेकिन जब मैंने भाषण पढ़े तो आश्चर्यचकित हो गया। पंडित जवाहर लाल नेहरू जी लगभग 17 साल देश के प्रधानमंत्री रहे लेकिन उन्होंने इन 17 सालों में कभी भी लाल किले की प्राचीर से किसानों के लिए किसी विशेष पैकेज या पॉलिसी पर चर्चा नहीं की। स्वर्गीय इंदिरा गांधी जी ने भी कभी किसानों को लेकर कोई विशेष चर्चा नहीं की। क्योंकि, इनके दिल में ही किसान नहीं है तो जुबान पर किसान कैसे होगा। वहीं नरेन्द्र मोदी जी की पहली प्राथमिकता केवल किसान है। किसानों का कल्याण और उनका विकास मोदी जी और हमारी सरकार का संकल्प है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed