फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Senior BJP leader said - An amount of Rs 250 should be given only to the dear sisters who consider Ra

MP News: BJP के वरिष्ठ नेता बोले- रक्षाबंधन त्योहार मनाने वाली लाडली बहनों को ही दें 250 रुपये

Sat, 03 Aug 2024 10:58 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sat, 03 Aug 2024 10:58 AM IST
सार

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रक्षाबंधन के अवसर पर लाडली बहनों के खाते में 250 रुपये भेजने की घोषणा की है। भाजपा के वरिष्ठ नेता रघुनंदन शर्मा ने कहा कि यह राशि उनको मिलनी चाहिए, जो रक्षाबंधन का त्योहार मनाते और मानते हैं। 

विज्ञापन
MP News: Senior BJP leader said - An amount of Rs 250 should be given only to the dear sisters who consider Ra
भाजपा के वरिष्ठ नेता रघुनंदन शर्मा - फोटो : social media

विस्तार

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रक्षाबंधन के अवसर पर लाडली बहनों के खाते में 250 रुपये अतिरिक्त रूप से भेजने की घोषणा की है। इस निर्णय पर भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद रघुनंदन शर्मा ने आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा कि जो महिलाएं रक्षाबंधन त्योहार को मानती हैं, उनके खाते में ही पैसे जाने चाहिए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भाजपा हमेशा नारी सशक्तिकरण की बात करती रही है। इस अभियान में महिलाओं को आर्थिक द्दष्टि से मजबूत करने का भी विचार प्राथमिकता से किया जाता है। सरकार जो राशि दे रही है उसमें वृद्धि रक्षाबंधन के त्योहार को देखते हुए की गई है, ताकि बहन अपने भाई को रक्षा सूत्र बांधें तो उसको अपने जेब से कुछ खर्च ना करना पड़े। यह अच्छी है, लेकिन मेरा एक अनुरोध है। जो लोग रक्षाबंधन का त्योहार मनाने में विश्वास करते हैं, जो रक्षाबंधन को त्योहार के रूप में नहीं मानते। इन दोनों में अंतर किया जाना चाहिए। डॉ. मोहन यादव की सरकार बड़ी संवेदनशील है और वो संवेदनशीलता के अंतर्गत बहनों को जो उपहार दे रही है वह स्वागत के योग्य है। लेकिन मेरा सवाल है कि जो रक्षाबंधन को ही नहीं मानते और त्योहार के रूप में उसे स्वीकार नहीं करते। ऐसे लोगों को लाभ पहुंचाने का क्या औचित्य? उन्होंने कहा कि इस निर्णय की समीक्षा की जानी चाहिए। सीएम मोहन यादव बड़े उदार व्यक्ति हैं और बहनों के प्रति सकारात्मक सोच रखते हैं। रक्षाबंधन को पर्व के रूप में मानने वालों को इसका लाभ मिलना चाहिए। 
विज्ञापन


बता दें, सीएम मोहन यादव इस बार अगस्त में लाडली बहनों को दोहरी खुशी देने जा रहे हैं। रक्षाबंधन के तोहफे के रूप में जहां लाडली बहनों को 250 रुपये मिलेंगे। इसके साथ ही लाडली बहना योजना के नियमित 1250 रुपये भी 10 अगस्त को बहनों के खाते में आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed