फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Security and house keeping agency removed from Mapcost, it was working without tender

MP: मेपकॉस्ट से सुरक्षा और हाउस कीपिंग एजेंसी को हटाया, बिना टेंडर कर रही थी काम, अमर उजाला ने उठाया था मामला

Sun, 29 Sep 2024 03:47 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sun, 29 Sep 2024 03:47 PM IST
सार

मध्य प्रदेश विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संस्थान (मेपकॉस्ट) में लंबे समय से नियम विरुद्ध बिना टेंडर के काम कर रही सुरक्षा और हाउस कीपिंग एजेंसियों को हटा दिया गया है। अमर उजाला की खबर के बाद आनन-फानन में राज्य उपभोक्ता सहकारी संघ  मर्यादित को काम सौंपा गया है। 

 

विज्ञापन
MP News: Security and house keeping agency removed from Mapcost, it was working without tender
मैप कास्ट भोपाल - फोटो : social media

विस्तार

मध्य प्रदेश विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संस्थान (मेपकॉस्ट) में अनुबंध खत्म होने के बाद भी नोटशीट पर समय बढ़ा कर काम कर रही महानिदेशक की चेहती सुरक्षा और हाउस कीपिंग एजेंसी को हटा दिया गया है। अमर उजाला ने 25 सितंबर को 'मेपकॉस्ट में बिना टेंडर सुरक्षा और हाउस कीपिंग पर डेढ़ करोड़ रुपये सालाना हो रहा भुगतान' शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। इसके बाद आनन फानन में मेपकॉस्ट के महानिदेशक ने सात साल पुराने अनुबंध पर सुरक्षा और हाउस कीपिंंग का कार्य करने वाली दोनों एजेंसियों को तुरंत हटाने की कार्यवाही की। इसको लेकर मेपकॉस्ट की तरफ से आदेश जारी किया गया है। इसमें एजेंसी को 30 सितंबर 2024 से सेवाएं समाप्त करने की सूचना एजेंसी को दी गई है। वहीं, राज्य उपभोक्ता सहकारी संघ मर्यादित से प्राप्त प्रस्ताव पर चर्चा कर सेवा उपार्जन समिति की बैठक बुलाई गई। इसके बाद राज्य उपभोक्ता संघ मर्यादित को सुरक्षा और हाउस कीपिंग का कार्य सौंप दिया गया। 
विज्ञापन


अब खड़े हो रहे ये सवाल 
मेपकॉस्ट में चार साल से नियम विरुद्ध सुरक्षा और हाउस कीपिंग एजेंसियों को सालाना लगभग 1.50 करोड़ रुपये का भुगतान किया जा रहा था। अब सवाल यह खड़ा हो रहा है कि अब तक नियम विरुद्ध तरीके से काम लेने और करोड़ों रुपये के भुगतान करने की जिम्मेदारी कौन लेगा? इन सब की गड़बड़ी का बड़ा कारण मेपकॉस्ट में कोष एवं लेखा से पदस्थ संयुक्त संचालक वित्त को दूसरे विभाग में तैनात करना था। इसके बाद परिषद में लेखा कक्ष का प्रभारी एक वैज्ञानिक को बना दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed