फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News SC and ST students of Madhya Pradesh did not get scholarship for two years

MP News: मध्यप्रदेश के अजा-अजजा वर्ग के छात्रों को दो साल से नहीं मिली छात्रवृत्ति, कांग्रेस का आरोप

Fri, 12 Apr 2024 05:57 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अरविंद कुमार Updated Fri, 12 Apr 2024 05:57 PM IST
सार

मध्यप्रदेश के अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के छात्रों को दो साल से छात्रवृत्ति नहीं मिली। ऐसा मुकेश नायक का आरोप है।

विज्ञापन
MP News SC and ST students of Madhya Pradesh did not get scholarship for two years
मुकेश नायक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी मीडिया विभाग के अध्यक्ष मुकेश नायक ने आरोप लगाया है कि आदिवासियों के हित की बात करने वाली मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार ने पिछले दो साल से प्रदेश के सात लाख से अधिक अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्ग के छात्रों को मिलने वाली छात्रवृत्ति का लाभ नहीं दिया है। मध्यप्रदेश के स्कूल शिक्षा विभाग में स्वयं 28 मार्च को स्वीकार किया है कि अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्ग के विद्यार्थियों को साल 2022-23 एवं 2023-24 की प्री-मैट्रिक एवं पोस्ट मैट्रिक में अध्ययनरत विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति का भुगतान नहीं किया गया है। 

विज्ञापन


नायक ने कहा कि इतना ही नहीं भारत सरकार द्वारा भी मध्यप्रदेश को साल 2023-24 के लिए कक्षा दसवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों को दी जाने वाली छात्रवृत्ति की राशि 468 करोड़ रुपये की राशि नहीं दी। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि केंद्र की भाजपा नीत मोदी सरकार और मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार आदिवासियों तथा दलितों के नाम पर केवल वोट बटोरने की राजनीति का काम कर रही है।
विज्ञापन


आदिवासियों और अनुसूचित जाति वर्ग के साथ हुआ अन्याय
नायक ने मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार पर आरोप लगाया है कि वह केवल आदिवासियों के हितों की बात करती है, बड़े-बड़े दावे करती है। लेकिन हकीकत यह है कि आदिवासियों और अनुसूचित जाति वर्ग के कल्याण के नाम पर भाजपा राज में सबसे ज्यादा गड़बड़ घोटाला इन वर्गों के साथ हो रहा है। नायक ने कहा कि भाजपा सरकार इन वर्गों के छात्र-छात्राओं के साथ न्याय कर उन्हें शीघ्र ही छात्रवृति का लाभ पहुंचाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed