फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: SAF's 35th battalion will be named after Rani Durgavati, Cabinet approves formation of Jain Commissio

MP News: रानी दुर्गावती के नाम पर SAF बटालियन का नाम, सीएम बोले- जनता के सामने रखे 1 साल का विजन डॉक्यूमेंट

Sat, 05 Oct 2024 04:38 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sat, 05 Oct 2024 04:38 PM IST
सार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि वीरांगना रानी दुर्गावती की जयंती के अवसर पर सिंग्रामपुर में कैबिनेट का हिस्सा बनना सभी सदस्यों का सौभाग्य हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि मां दुर्गा अवतारी रानी दुर्गावती का जन्म दुर्गा अष्टमी के दिन ही हुआ था। 

विज्ञापन
MP News: SAF's 35th battalion will be named after Rani Durgavati, Cabinet approves formation of Jain Commissio
डॉ. मोहन यादव कैबिनेट की बैठक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में शनिवार को दमोह जिले के सिंग्रामपुर में कैबिनेट की बैठक आयोजित हुई। रानीदुर्गावती की 500वीं जयंती पर आयोजित कैबिनेट बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि विशेष सशस्त्र पुलिस बल (SAF) की 35वीं बटालियन, मण्डला का नामकरण वीरांगना रानी दुर्गावती जी के नाम पर किया जाएगा। वीरांगना रानी दुर्गावती की जयंती के अवसर पर सिंग्रामपुर में कैबिनेट का हिस्सा बनना सभी सदस्यों का सौभाग्य हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि मां दुर्गा अवतारी रानी दुर्गावती का जन्म दुर्गा अष्टमी के दिन ही हुआ था। जैसा उनका नाम था वैसा ही उन्होंने अपने जीवन काल में 23 हजार से अधिक गांव के साम्राज्य पर कुशलता, पराक्रम और शौर्य से शासन किया। 51 लड़ाइयों में दुश्मनों से वीरता से सामना कर विजय प्राप्त करने के साथ जनता के लिए कल्याणकारी कार्य करते हुए अपने दुर्गा नाम को सार्थक किया। दुर्भाग्यवश 52वीं लड़ाई में आसफ खान से युद्ध लड़ते हुए वीरांगना रानी दुर्गावती वीरगति को प्राप्त हुई। रानी दुर्गावती का यह बलिदान प्रदेश में सदैव नमन किया जाएगा। 
विज्ञापन


शस्त्र पूजन देवी अहिल्या बाई के नाम पर
मुख्यमंत्री ने कहा कि लोकमाता देवी अहिल्याबाई महिला सशक्तिकरण की प्रतीक थी। लगभग 300 वर्ष पहले महिला सशक्तिकरण के लिए उनके द्वारा अपने शासनकाल में अनेक काम कराए गए। इसलिए इस वर्ष विजयादशमी पर शस्त्र पूजन कार्यक्रम लोकमाता देवी अहिल्या बाई के नाम पर किया जाएगा। देवी अहिल्याबाई के शासन स्थल महेश्वर में शस्त्र पूजन कार्यक्रम में स्वयं हिस्सा लेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मंत्रि परिषद के सभी सदस्यों से अपने विधानसभा क्षेत्र और जिले के कार्यक्रमों में शामिल होने का आग्रह किया। 
विज्ञापन


हैदराबाद में 16 अक्टूबर को रोड शो
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में निवेश बढ़ाने के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे है। आगामी 16 अक्टूबर को हैदराबाद में रोड शो किया जाएगा। भोपाल में 17 और 18 अक्टूबर को माइनिंग कॉन्क्लेव और 23 अक्टूबर को में रीवा रीजनल इन्वेस्टर मीट आयोजित की जाएगी। मुख्यमंत्री ने कैबिनेट के सदस्यों को बताया कि सागर में हुए इनवेस्टर मीट से लगभग 23181 करोड़ रूपये के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए, जिसमें लगभग 23375 रोजगार सृजन संभावित है। इनवेस्टर मीट में 10 राज्यों से आए 3500 से अधिक निवेशकों और प्रतिभागियों ने सहभागिता की। रीजनल इण्डस्ट्री कान्क्लेव सागर 2024 में 96 इकाईयों के आशय पत्र जारी किये गये जिनमें 240 एकड़ भूमि आबंटित की गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एमपी की बेरोजगारी दर सबसे कम
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश की बेरोजगारी दर देश के औसत तथा अन्य राज्यों में सबसे कम है । भारत सरकार के सांख्यिकीय एवं कार्यक्रम क्रियान्वयन मंत्रालय के द्वारा वर्ष 2024 में Periodic Labour Force Survey के द्वारा बेरोजगारी से संबंधित आंकडे जारी किए गए हैं। सर्वे के अनुसार पूरे देश की बेरोजगारी दर 10.2% है। मध्यप्रदेश की बेरोजगारी दर पूरे देश में सबसे कम 2.6% है। राज्यों में सबसे अधिक बेरोजगारी दर केरल (29.9%) में है।

विकास के लिए विभागों का विज़न डॉक्यूमेंट
मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि सरकार को एक साल पूरा होने जा रहा है। प्रत्येक विभाग की विजन और विगत एक वर्ष में किए गए मुख्य कार्यों की समीक्षा कर विज़न डॉक्यूमेंटेशन तैयार करे। उन्होंने मंत्रि परिषद के सभी सदस्यों को विज़न डॉक्यूमेंट में निर्माण के लिए विभागों का सुपरविजन करने के लिए निर्देशित किया।

सिंगौरगढ़ दुर्ग के इतिहास पर निर्मित ब्रोशर का विमोचन किया
मुख्यमंत्री डॉ. यादव को संस्कृति, पर्यटन और धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी ने केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय से प्रदेश के प्राणपुर, साबरवानी और लाडपुरा खास को देश के सर्वश्रेष्ठ पर्यटन ग्राम का सम्मान रूपी प्रशस्ति पत्र को भेंट किया। अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन दिवस के मौके पर प्राणपुर को पारंपरिक चन्देरी क्राफ्ट श्रेणी और साबरवानी व लाडपुरा खास को रिस्पॉन्सिबल टूरिज्म श्रेणी में चुना गया है। साथ ही मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने वीरांगना रानी दुर्गावती के सिंगौरगढ़ दुर्ग के इतिहास, महत्व, वास्तुकला और अन्य विशेषता पर निर्मित ब्रोशर का विमोचन किया। कैबिनेट की बैठक के दौरान वीरांगना रानी दुर्गावती के जीवन, संघर्ष और कल्याणकारी कार्यों के महत्व को प्रदर्शित करता रानी दुर्गावती स्मारक एवं उद्यान परियोजना पर आधारित वीडियो का प्रदर्शन किया गया। जबलपुर में मदन महल पहाड़ी के 24 एकड़ भूमि पर 100 करोड़ की लागत से तैयार किया जाएगा। स्मारक में संग्रहालय, ओपन एयर थिएटर, जल संरक्षण संरचनाएं, फूड जोन, रानी दुर्गावती की कांस्य प्रतिमा आदि निर्मित किए जायेगे। 

'शक्ति अभिनंदन अभियान" में 11 अक्टूबर तक विशेष कार्यक्रम
मुख्यमंत्री डॉ. यादव के कहा कि सम्पूर्ण प्रदेश में 2 अक्टूबर से 11 अक्टूबर तक 'शक्ति अभिनंदन अभियान" चलाया जा रहा है। जिसमें जिला, विकासखण्ड एवं ग्राम स्तर महिला सशक्तिकरण और जागरूकता पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है। अब 5 अक्टूबर से संवाद कार्यक्रम, मानसिक स्वास्थ्य संवेदी कार्यक्रम, सोशल मीडिया कैंपेन और शक्ति संवाद जैसे कार्यक्रम संचालित किए जायेगे। संवाद कार्यक्रम के अन्तर्गत बदलाव की कहानियाँ, रोजगार, व्यवसाय एवं उद्यमिता में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी पर संवाद के साथ महिला एवं बुजुर्गों का सम्मान किया जाएगा। बालिकाओं के प्रशिक्षण के लिए सशक्त वाहिनी पंजीयन, सेफ्टी वॉक का आयोजन किया जाएगा । मानसिक स्वास्थ्य संवेदी कार्यक्रम और विकास में महिला भागीदारी पर परिचर्चा का आयोजन किया जाएगा। बालिकाओं द्वारा मार्शल आर्ट का प्रदर्शन, सकारात्मक पुरूष भागीदारी पर चर्चा और महिला सुरक्षा वातावरण निर्माण के लिए जागरूक किया जाएगा। इसके साथ साइबर सिक्योरिटी/सोशल मीडिया सिक्योरिटी पर प्रशिक्षण, 'मैं निडर हूँ : बालिकाओं का दृष्टिकोण" के लिए सोशल मीडिया कैम्पेन चलाया जाएगा। और सबसे महत्वपूर्ण ''शक्ति संवाद" अंतर्गत प्रदेश के समस्त थानों पर महिला सुरक्षा के लिए संवाद किया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि भारत सरकार एवं प्रदेश सरकार द्वारा महिला नेतृत्व पर आधारित विकास, महिला सशक्तिकरण, महिला सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर केन्द्रित विभिन्न गतिविधियों, कार्यक्रमों का निरन्तर क्रियान्वयन किया जा रहा है। उन्होंने मंत्रि परिषद के सभी सदस्यों और विधायकों को उनके विधानसभा क्षेत्र और जिले के कार्यक्रमों में शामिल होने का आग्रह किया। 


नए सीएस जैन का कैबिनेट ने स्वागत किया
रानी दुर्गावती के सुशासन, कार्यकुशलता और महिलाओं के सशक्तिकरण से प्रेरित कैबिनेट बैठक हॉल का डिज़ाइन तैयार किया गया। रानी दुर्गावती के किले की भव्यता को प्रतिबिंबित करते हुए निर्माण की गई संरचना में किला-नुमा प्रवेश द्वार और रानी दुर्गावती के जीवन की प्रमुख घटनाओं को प्रदर्शित करती पेंटिंग भी लगाई गई थी। मुख्यमंत्री ने कैबिनेट की ओर से नवागत मुख्य सचिव अनुराग जैन का स्वागत कर शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री कार्यालय तथा भारत सरकार के महत्वपूर्ण विभागों में कार्य करने के अनुभव का लाभ मध्यप्रदेश को मिलेगा। बैठक में सेवानिवृत मुख्य सचिव   वीरा राणा के प्रति कैबिनेट ने आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed