फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Sadhvi Pragya said on love jihad – if our daughter does not listen then break her leg

MP News: लव जिहाद पर साध्वी प्रज्ञा बोली- हमारी लड़की बात ना माने तो टांग तोड़ दो, कांग्रेस नेता ने कसा तंज

Sun, 19 Oct 2025 05:18 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sun, 19 Oct 2025 05:18 PM IST
सार

लव जिहाद को लेकर पूर्व सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने विवादित बयान दिया है। ठाकुर ने कहा कि यदि हमारी लड़की बात ना माने तो उसकी टांग तोड़ दो। 
 

विज्ञापन
MP News: Sadhvi Pragya said on love jihad – if our daughter does not listen then break her leg
कांग्रेस नेता केके मिश्रा और पूर्व सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लव जिहाद पर दिए गए बयान के बाद भाजपा नेता और पूर्व सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर एक बार फिर सुर्खियों में आ गई हैं। उन्होंने हाल ही में एक कार्यक्रम में कहा था कि अगर कोई लड़की परिवार की बात नहीं मानती और किसी विधर्मी के संपर्क में जाने की कोशिश करती है, तो उससे सख्ती बरतने में हिचकिचाना नहीं चाहिए। इसे लेकर कांग्रेस नेता केके मिश्रा ने भाजपा नेत्री पर तंज कसा है।

विज्ञापन


साध्वी प्रज्ञा ने अपने संबोधन में यह भी कहा कि जो संस्कारों को नहीं मानती है, जो बातों से नहीं मानती, उसे ताड़ना देनी पड़ती है। अपनी संतान है, उसे मारना पीटना पड़े तो उसमें पीछे मत हटिए, माता-पिता जब प्रताड़ना देते हैं तो बच्चे के अच्छे भविष्य के लिए देते हैं। उनको टुकड़ों में कटने पीटने के लिए नहीं देते। ठाकुर वीडियो में कह रही है कि जब घर में एक बिटिया जन्म लेती है तो माताएं कहती हैं कि हमारे घर में लक्ष्मी आई हैं, हमारे घर में सरस्वती आई हैं, सभी लोग बधाई देते हैं, लेकिन जब बड़ी होती है तो मियाइन बनने के लिए चल देती है। ऐसी बच्ची जो हठी है और संस्कारों को नहीं मानती है, माता-पिता की बात नहीं मानती, बड़ों की इज्जत नहीं करती और घर से भागने को तैयार है, उसके लिए सतर्क रहो और ऐसी लड़कियों को मार कर, पीट कर समझाकर ठीक करो। उनका यह बयान सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है।
विज्ञापन



ये भी पढ़ें-  MP News: सीएम के निर्देश- सभी जिलों के सार्वजनिक स्थलों और गौशालाओं में गोवर्धन पूजा का आयोजन हो धूमधाम से
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व सांसद के बयान पर केके मिश्रा का पलटवार 
पूर्व सांसद के बयान पर कांग्रेस नेता केके मिश्रा ने पलटवार किया। कांग्रेस नेता ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साध्वी प्रज्ञा के बयान का जिक्र करते हुए लिखा कि भोपाल की पूर्व विवादास्पद सांसद @sadhvipragyag दीप पर्व की पूर्व संध्या पर हिंदू समाज से अपील कर रही हैं। उन्होंने कहा कि यदि बेटियां किसी 'विधर्मी' (मुस्लिम) से शादी करने का प्रयास करें, तो पहले समझाएं, यदि न माने तो उसकी टांगें तोड़ दें। नेता ने आगे तंज कसते हुए पूछा कि  "प्रज्ञा जी, क्या आप लालकृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी, संघ से जुड़े रामलाल की भतीजियों, सुब्रमण्यम स्वामी की बेटी और शाह नवाज हुसैन की पत्नी सहित दर्जनों भाजपा नेताओं के परिजनों की टांगें तोड़ने जाएंगी? ये सभी आपके अनुसार 'विधर्मियों' या उनके परिजनों से विवाह कर चुके हैं।" उन्होंने भोपाल में हाल ही में सामने आए लव जिहाद और हिंदू लड़कियों से दुष्कर्म की घटनाओं का हवाला देते हुए कहा कि इनमें आरोपी 'मछलियों' के पोषकों में साध्वी के ही 'कुनबे' से जुड़े संघ प्रचारक, मंत्री, सांसद और विधायक शामिल हैं।

ये भी पढ़ें- MP News: निकायों की मतदाता सूची के लिए अब 24 अक्टूबर तक लिए जाएंगे दावे आपत्ति, 21 नवंबर को अंतिम प्रकाशन

तब साध्वी चुप क्यों रहीं?
कांग्रेस नेता ने चुनौती देते हुए लिखा कि विधर्मी कौन हैं? अपने इन आकाओं/मगरमच्छों के पैर नहीं तो हाथ ही तोड़ दीजिए। हिम्मत है या सिर्फ बकवास करती हो? उन्होंने सवाल उठाया कि जब ये शर्मनाक घटनाएं घटीं, तब साध्वी चुप क्यों रहीं? क्या विदेश में थीं या मुंह में लकवा मार गया था? यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है और दोनों पक्षों के समर्थक बहस में जुटे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed