फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Rawat candidate from Vijaypur, three contenders in Budhni, now BJP will form a panel and send names t

MP News: विजयपुर से रावत उम्मीदवार, बुधनी में तीन दावेदार, अब भाजपा पैनल बनाकर दिल्ली भेजेगी नाम

Mon, 14 Oct 2024 06:06 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Mon, 14 Oct 2024 06:06 PM IST
सार

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) श्योपुर जिले के विजयपुर और सीहोर जिले के बुधनी उपचुनाव की तैयारी में जुट गई है। इसको लेकर ही पार्टी की सोमवार को चुनाव समिति की बैठक हुई। इसमें विजयपुर से एक और शिवराज सिंह चौहान की सीट बुधनी से तीन नाम टिकट दावेदारों के नाम सामने आए। इसके बाद पार्टी ने दावेदारों का पैनल बनाकर केंद्रीय नेतृत्व को भेजने का निर्णय लिया है। 

विज्ञापन
MP News: Rawat candidate from Vijaypur, three contenders in Budhni, now BJP will form a panel and send names t
प्रदेश भाजपा चुनाव समिति की बैठक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश भाजपा ने विजयपुर और बुधनी विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव की तैयारी शुरू कर दी है। इसको लेकर ही भाजपा कार्यालय में सोमवार को प्रदेश चुनाव समिति की बैठक हुई। इसमें मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा समेत मंत्री-विधायक और पदाधिकारी शामिल हुए। बैठक में विजयपुर सीट पर एक ही प्रत्याशी वन मंत्री रामनिवास रावत का नाम सामने आया। वहीं, बुधनी विधानसभा में एक से अधिक प्रत्याशी के नाम सामने आए हैं। यहां पर विदिशा से पूर्व सांसद रमाकांत भार्गव, शिवराज के बेटे कार्तिकेय और राजेंद्र सिंह के नाम दावेदारों में सामने आया।  अब  दावेदारों के नाम का पैनल बनाकर केंद्रीय समिति को भेजने का निर्णय लिया है। अब दोनों ही सीट के प्रत्याशियों के नाम का एलान केंद्रीय चुनाव समिति करेगी। वहीं, पार्टी दोनों ही जगह चुनाव मोहन यादव सरकार के काम के आधार पर लड़ेगी।
विज्ञापन


केंद्रीय नेतृत्व को पैनल बनाकर भेजेंगे : वीडी
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा ने बैठक के बाद कहा कि चुनाव समिति की बैठक संपन्न हुई। इस बैठक में आगामी समय में होने वाले विजयपुर और बुधनी विधानसभा उपचुनावों को लेकर चर्चा की गई। बैठक में समिति के सदस्यों ने कई सुझाव दिए। बैठक में आए इन सभी सुझावों को पैनल बनाकर आज पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व को भेज दिया जाएगा। 
विज्ञापन


विजयपुर में रावत ही होंगे उम्मीदवार 
विजयपुर में कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुए रामनिवास रावत का सिंगल नाम सामने आया है। विजयपुर में रामनिवास रावत ही पार्टी के प्रत्याशी होंगे। वे वर्तमान में मोहन यादव सरकार में मंत्री हैं। रावत का जन्म 21 जनवरी 1960 को सुनवई गांव तहसील विजयपुर में हुआ था। किसान परिवार में आने वाले रावत ने जीवाजी यूनिवर्सिटी ग्वालियर से बीएससी,एमए और एलएलबी की पढ़ाई की है। रावत पहली बार 1988 में कृषि उपज मंडी समिति के अध्यक्ष बने। साल 1990 में मध्य प्रदेश विधानसभा के लिए चुनाव लड़ा और निर्वाचित हुए। इसके बाद हाल ही में उन्होंने साल 2023 का विधानसभा चुनाव लड़ा और जीते। छह बार के विधायक रावत दिग्विजय सिंह मंत्रिमंडल में भी मंत्री रह चुके हैं। बता दें विजयपुर सीट रामनिवास रावत के कांग्रेस से भाजपा में शामिल होने के बाद विधानसभा से इस्तीफा देने के बाद खाली हुई थी। इसके बाद भाजपा ने रावत को प्रदेश सरकार में वन मंत्री बना दिया। वहीं, बुधनी सीट शिवराज सिंह चौहान के विदिशा से सांसद बनने के बाद विधानसभा सीट से इस्तीफा देने के बाद खाली हुई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नाराज विधायकों से सीएम और अध्यक्ष ने की बात 
बैठक से पहले मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और प्रदेश प्रभारी डॉ. महेंद्र सिंह ने भाजपा के नाराज विधायकों से चर्चा की। इसके बाद भाजपा प्रदेश कार्यालय पहुंचे भाजपा विधायक प्रदीप लहरिया ने कहा कि प्रदेश कार्यालय में अक्सर आते रहते हैं, हमारी कोई समस्या नहीं हैं। पार्टी से जुड़े हुए कामों के लिए हम अक्सर आते हैं और आज भी आए हैं। वहीं, विधायक ब्रजबिहारी पटेरिया ने कहा कि जिन लोगों ने मुझे यहां तक पहुंचाया, उनकी मांगों को लेकर मेरी नाराजगी थी। नाराजगी खत्म हो गई है। सोशल मीडिया पर अपनी नाराजगी व्यक्त करने पर पटेरिया ने कहा कि जब आदमी क्षणिक आक्रोश और डिप्रेशन में आता है तब वह आवेशित हो जाता है। उस समय मैं दुखी था। सभी विधायकों की बातें सुनी जा रही है पार्टी एकजुट है। डॉक्टर पर कार्रवाई के बाद मैं संतुष्ट हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed