{"_id":"65e80db520ce16446c072635","slug":"mp-news-rahul-gandhi-will-have-to-declare-his-caste-bjp-mla-rameshwar-said-congress-will-come-to-zero-in-l-2024-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: राहुल गांधी को अपनी जाति बताना पड़ेगी; BJP MLA रामेश्वर बोले-लोकसभा चुनाव में कांग्रेस शून्य पर आएगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: राहुल गांधी को अपनी जाति बताना पड़ेगी; BJP MLA रामेश्वर बोले-लोकसभा चुनाव में कांग्रेस शून्य पर आएगी
Wed, 06 Mar 2024 04:35 PM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Wed, 06 Mar 2024 04:35 PM IST
सार
राजधानी भोपाल की हुजूर विधानसभा सीट से विधायक रामेश्वर शर्मा ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर बड़ा हमला बोला है। राहुल गांधी के जातिगत जनगणना की मांग पर शर्मा ने कहा कि राहुल गांधी को अपनी जाति बताना पड़ेगी।
विज्ञापन
हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हुजूर विधानसभा से विधायक रामेश्वर शर्मा ने बुधवार को कहा कि राहुल गांधी पहले यह बताएं कि उनकी खुद की जाति क्या है। भाजपा कार्यालय में प्रचार रथों को रवाना करने के कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे रामेश्वर शर्मा ने कहा कि वैसे तो हम सनातन प्रवृत्ति के लोग हैं। हिंदू समाज में वर्ग-जाति का कोई उल्लेख नहीं होता है। शर्मा ने कहा कि राहुल गांधी अगर हमने जाती पूछना शुरू कर दी तो पहले आपको बताना पड़ेगा कि फिरोज खान का नाती किस जाति का है।
शर्मा बोले- इस बार कांग्रेस जीरो पर आएगी
पूर्व सीएम कमलनाथ के लोकसभा चुनाव में प्रदेश में कांग्रेस की 10 से 12 सीट आने के दावे पर रामेश्वर शर्मा ने कहा कि कमलनाथ जी 10 सीटें बोल रहे है। आगे का एक खत्म हो जाएगा। कांग्रेस जीरो पर आ जाएगी। उन्होंने कहा कि मैं परमात्मा से यही प्रार्थना करूंगा कि कमलनाथ जी इस उम्र में चुनाव हारने का झटका ना खाएं।