{"_id":"658c37461e81c82311094e2f","slug":"mp-news-public-hearing-will-be-held-in-all-the-districts-of-the-state-on-tuesday-gad-issued-orders-2023-12-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: प्रदेश के सभी जिलों में मंगलवार को होगी जनसुनवाई, जीएडी ने आदेश जारी किए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: प्रदेश के सभी जिलों में मंगलवार को होगी जनसुनवाई, जीएडी ने आदेश जारी किए
Wed, 27 Dec 2023 08:10 PM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Wed, 27 Dec 2023 08:10 PM IST
सार
मध्य प्रदेश के सभी जिलों में प्रत्येक मंगलवार को जनसुनवाई होगी। इसको लेकर सामान्य प्रशासन विभाग (जीएडी) ने बुधवार को आदेश जारी किए।
विज्ञापन
वल्लभ भवन
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सामान्य प्रशासन विभाग की तरफ से सभी जिलों को मंगलवार को जनसुनवाई शुरू करने आदेश जारी किए गए। बुधवार को सामान्य प्रशासन विभाग की तरफ से जारी आदेश में कहा गया है कि मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 के दौरान लगी आदर्श आचार सहिंता के चलते जन सुनवाई कार्यक्रम को स्थगित किया गया था। अब 4 दिसंबर 2023 को आचार सहिंता समाप्त हो चुकी है। ऐसे में अब जन सुनवाई कार्यक्रम पहले की तरह फिर से प्रत्येक मंगलवार को शुरू की जाए।
जीएडी की तरफ से जारी आदेश पर अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव और सचिव मध्य प्रदेश शासन समेत सभी विभाग, विभागाध्यक्ष, समस्त संभागायुक्त और सभी कलेक्टरों को जारी किया है। बता दें जनसुनवाई में स्थानीय प्रशासन जनता की समस्याएं सुनने और उनका निराकरण करने की कार्रवाई करता है।
विज्ञापन
जीएडी की तरफ से जारी आदेश पर अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव और सचिव मध्य प्रदेश शासन समेत सभी विभाग, विभागाध्यक्ष, समस्त संभागायुक्त और सभी कलेक्टरों को जारी किया है। बता दें जनसुनवाई में स्थानीय प्रशासन जनता की समस्याएं सुनने और उनका निराकरण करने की कार्रवाई करता है।
विज्ञापन
