फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Prime Minister Narendra Modi will address a road show in Jabalpur on 7th and a rally in Balaghat on 9

MP Lok Sabha Chunav : एमपी में दिग्गजों की एंट्री, पीएम मोदी 7 अप्रैल को जबलपुर में रोड शो करेंगे

Thu, 04 Apr 2024 05:31 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Thu, 04 Apr 2024 05:31 PM IST
सार


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रथम चरण के चुनाव प्रचार के लिए 7 और 9 अप्रैल को प्रदेश के दौरे पर रहेंगे। प्रधानमंत्री 7 अप्रैल को जबलपुर में रोड शो ओर 9 अप्रैल को बालाघाट में रैली को संबोधित करेंगे। 

विज्ञापन
MP News: Prime Minister Narendra Modi will address a road show in Jabalpur on 7th and a rally in Balaghat on 9
पीएम मोदी। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव के लिए सियासी घमासान की शुरुआत हो गई है। इसमें दोनों ही प्रमुख राजनीतिक दल अपनी अपनी रणनीति के हिसाब से चुनाव मैदान में उतर रहे हैं। इसी कड़ी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सात और नौ अप्रैल को प्रदेश के दौरे पर रहेंगे। 

विज्ञापन


सात अप्रैल को प्रधानमंत्री जबलपुर में भाजपा प्रत्याशी आशीष दुबे के समर्थन के लिए रोड शो करेंगे। दुबे पहली बार चुनाव लड़ रहे हैं। इस सीट पर 1996 से भाजपा जीतते आ रही है। वहीं, बालाघाट में भी पहली बार की प्रत्याशी भारती पारधी भाजपा की प्रत्याशी है। प्रधानमंत्री बालाघाट में 9 अप्रैल को जनसभा को संबोधित करेंगे। दोनों ही सीट पर पार्टी प्रत्याशियों के नए होने के चलते भाजपा कोई जोखिम नहीं लेना चाहती है। बालाघाट की रैली से प्रधानमंत्री मंडला और छिंदवाड़ा के मतदाताओं को भी साधेंगे। 
विज्ञापन


पहले चरण में छह सीटों पर मतदान 
लोकसभा चुनाव की आचार संहिता लगने के बाद यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पहला दौरा होगा। इससे पहले प्रधानमंत्री ने 11 फरवरी को झाबुआ में जनसभा को संबोधित किया था। प्रदेश में पहले चरण में 6 लोकसभा सीट सीधी, शहडोल, जबलपुर, बालाघाट, मंडला और छिंदवाड़ा सीट पर चुनाव है। यहां पर 19 अप्रैल को मतदान होगा और 4 जून को रिजल्ट आएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


8 अप्रैल को राहुल गांधी की मंडला में रैली प्रस्तावित
कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी 8 अप्रैल को मंडला और शहडोल लोकसभा सीट पर जनसभा कर सकते हैं। राहुल के सिवनी जिले की केवलारी विधानसभा में सभा हो सकती है। राहुल यहां से बालाघाट और छिंदवाड़ा दोनों सीटों के वोटरों को साधेंगे। छिंदवाड़ा में पूर्व सीएम कमलनाथ के बेटे और सांसद नकुलनाथ प्रत्याशी हैं। भाजपा ने कमलनाथ को छिंदवाड़ा में ही घेरा हुआ है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed