फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Prime Minister Narendra Modi told this village of the state as Mini Brazil in Mann Ki Baat program, k

MP News: प्रधानमंत्री मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में प्रदेश के इस गांव को बताया मिनी ब्राजील, जाने क्यों

Sun, 30 Jul 2023 05:21 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sun, 30 Jul 2023 05:21 PM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कि बिचारपुर गांव के मिनी ब्राजील बनने की यात्रा दो-ढाई दशक पहले शुरू हुई। उस समय  बिचारपुर गांव अवैध शराब के लिए बदनाम था। नशे की गिरफ्त में था।

विज्ञापन
MP News: Prime Minister Narendra Modi told this village of the state as Mini Brazil in Mann Ki Baat program, k
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश के शहडोल जिले का एक गांव मिनी ब्राजील के नाम से पहचाना जा रहा है। दरअसल यह फुटबाल की नर्सरी बन गया है। इसके आसपास फुटबाल की सैकड़ों क्लब बन गए है। जहां से स्टेट और नेशनल खिलाड़ी निकल रहे है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी मन की बात कार्यक्रम में रविवार को शहडोल के बिचारपुर गांव का जिक्र किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि जब बात ड्रग्स और युवा पीढ़ी की हो रही है तो मैं आपको मध्य प्रदेश की इंस्पायरिंग जर्नी के बारे में बताना चाहता हूं। यह जर्नी है मिनी ब्राजील की। मध्य प्रदेश के शहडोल में विचारपुर गांव है। इसे मिनी ब्राजील कहा जाता है। दरअसल यह गांव फुटबाल के उभरते सितारों का गढ़ बन गया है। प्रधानमंत्री ने बताया कि कुछ समय पहले शहडोल दौरे पर फुटबाल के खिलाड़ियों से मुलाकात हुई थी। 
विज्ञापन


ऐसे बना बिचारपुर मिनी ब्राजील 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कि बिचारपुर गांव के मिनी ब्राजील बनने की यात्रा दो-ढाई दशक पहले शुरू हुई। उस समय  बिचारपुर गांव अवैध शराब के लिए बदनाम था। नशे की गिरफ्त में था। इस माहौल का सबसे बड़ा नुकसान गांव के युवाओं को हो रहा था। एक पूर्व नेशनल प्लेयर और कोच रईस अहमद ने युवाओं की प्रतिभा को पहचाना। रईस ने सीमित संसाधनों में युवाओं को फुटबाल सीखाना शुरू किया। कुछ साल के अंदर ही यहां फुटबाल बहुत लोकप्रिय हो गई कि बिचारपुरगांव की पहचान ही फुटबाल से होने लगा। 
विज्ञापन


फुटबाल क्रांति के नाम से चल रहा कार्यक्रम
यहां पर फुटबाल क्रांति नाम से प्रोगाम चल रहा है। इसमें युवाओं को खेल से जोड़ा जाता है और ट्रेनिंग दी जाती है। यहां से 40 से ज्यादा स्टेट और नेशनल खिलाड़ी निकले है। यह फुटबाल क्रांति धीरे धीर पूरे क्षेत्र में फैल रही है। शहडोल और उसके आसपास के काफी बड़े इलाके में 12 सौ से ज्यादा फुटबाल क्लब बन चुके है। यहां से बड़ी संख्या में ऐसे खिलाड़ी निकल रहे हे, जो नेशनल लेवल पर खेल रहे है। फुटबाल के बड़े पूर्व खिलाड़ी और कोच युवाओं को ट्रेनिंग दे रहे है। एक आदिवासी इलाका अवैध शराब के लिए जाना जाता था। नशे के लिए बदनाम था। अब देश की फुटबाल नर्सरी बन गया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


शहडोल के जल संरक्षण के काम की सराहना
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि शहडोल में पकरिया गांव के आदिवासी भाई बहनों से मुलाकात हुई थी। उनसे प्रकृति और पानी बचाने के कामों को लेकर चर्चा हुई। मोदी ने बताया कि उन लोगों ने उस दिशा में काम भी शुरू कर दिया। मुझे बताया गया कि उन्होंने प्रशासन की मदद से 100 कुंओं को वॉटर रिचार्ज सिस्टम में बदल दिया है। बारिश का पानी कुंआ में जाता और कुओें से पानी जमीन में चला जाता है। अब गांव के लोगों ने करीब 800 कुंओं को वॉटर रिचार्ज सिस्टम से जोड़ने का लक्ष्य बनाया है।  


महाकाल लोक के बाद त्रिवेदी संग्रहालय
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बताया कि देश भर के 18 चित्रकार उज्जैन में पुराणों पर आधारित आकर्षक चित्रकथाएं बना रहे है। यह चित्र बूंदी शैली, नाथद्वारा शैली, पहाड़ी शैली और अपभ्रंश शैली जैसी कई विशिष्ट शैलियों में बनेंगी। इन्हें उज्जैन के त्रिवेणी संग्रहालय में प्रदर्शित किया जाएगा। प्रधानमंत्री ने कहा कि अब महाकाल महालोक के साथ एक और दिव्य स्थान के दर्शन कर सकेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed