फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Power cut in rural areas, Kamal Nath's taunt on Shivraj, said - this is the result of inefficiency an

MP News: ग्रामीण इलाकों में बिजली कटौती, कमलनाथ का शिवराज पर तंज, बोले-यह अक्षमता और अदूरदर्शिता का परिणाम

Mon, 04 Sep 2023 12:43 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Mon, 04 Sep 2023 12:43 PM IST
सार

कमलनाथ बोले बिजली की आवश्यकता है तब शिवराज जी ने पूरे प्रदेश और विशेष कर ग्रामीण क्षेत्र को बिजली कटौती के अंधकार में झोंक दिया है।

विज्ञापन
MP News: Power cut in rural areas, Kamal Nath's taunt on Shivraj, said - this is the result of inefficiency an
पूर्व सीएम कमलनाथ और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान - फोटो : Social Media

विस्तार

मध्य प्रदेश में अगस्त माह में बारिश नहीं होने से सूखे की परिस्थिति बन गई है। किसान फसलों को पानी देने पंप और कुआं से सिंचाई कर रहे हैं। इससे बिजली की मांग भी बढ़ गई है। सप्लाई और मांग में अंतर से कई ग्रामीण इलाकों बिजली कटौती शुरू हो गई है। इसको लेकर मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम और पीसीसी चीफ कमलनाथ ने भाजपा सरकार पर तंज कसा है। नाथ बोले यह मौजूदा सरकार की अक्षमता और अदूरदर्शिता का परिणाम है। 
विज्ञापन


बिजली को भी झटका दे रहे शिवराज
पूर्व सीएम कमलनाथ ने कहा कि शिवराज जी दुनिया के पहले आदमी हैं जो बिजली को भी झटका दे रहे हैं। जब प्रदेश में सामान्य परिस्थितियां थीं तो मुख्यमंत्री यह कहते नहीं थकते थे कि मध्य प्रदेश में सरप्लस बिजली है और आज जब वाकई बिजली की आवश्यकता है तब शिवराज जी ने पूरे प्रदेश और विशेष कर ग्रामीण क्षेत्र को बिजली कटौती के अंधकार में झोंक दिया।
विज्ञापन


आग लगने पर कुआं खोद रहे
अब मुख्यमंत्री कह रहे हैं कि हम बिजली खरीदना चाहते हैं लेकिन बिजली मिल नहीं रही है। मुख्यमंत्री जी मानसून का पूर्वानुमान अप्रैल से ही आना शुरू हो जाता है। प्रदेश में कम वर्षा होगी इसकी जानकारी कोई सितंबर में नहीं लगी है। आप आग लगने पर कुआं खोदने का अभिनय कर रहे हैं। बिजली संकट अल्प वर्षा के कारण नहीं बल्कि सरकार की लापरवाही, अक्षमता और अदूरदर्शिता के कारण आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed