फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: PM Modi will discuss with MLAs and MPs today and have dinner together, know who will be present on th

MP News: पीएम मोदी आज विधायक-सांसदों से चर्चा कर साथ करेंगे डिनर, जाने मंच पर कौन कौन रहेगा मौजूद

Sun, 23 Feb 2025 09:38 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, भोपाल, मध्य प्रदेश
न्यूज डेस्क, भोपाल, मध्य प्रदेश Published by: आनंद पवार Updated Sun, 23 Feb 2025 09:38 AM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को भोपाल पहुंचेंगे। प्रधानमंत्री कुशाभाऊ ठाकरे इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में विधायकों और सांसदों से चर्चा करने के बाद उनके साथ डिनर भी करेंगे। 

विज्ञापन
MP News: PM Modi will discuss with MLAs and MPs today and have dinner together, know who will be present on th
पीएम मोदी - फोटो : PTI

विस्तार

राजधानी भोपाल में पहली बार 24 फरवरी को दो दिवसीय ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट (जीआईएस) का आयोजन होने जा रहा है। इसके पहले प्रधानमंत्री रविवार को मध्य प्रदेश के विधायक-सांसद और संगठन के पदाधिकारियों के साथ चर्चा करने के बाद डिनर करेंगे। प्रधानमंत्री रविवार को 3.35 बजे भोपाल एयरपोर्ट पहुंच जाएंगे। यहां से कुशाभाऊ ठाकरे इंटरनेशनल कंवेंशन सेंटर करीब 3.55 पर पहुचेंगे। यहां प्रधानमंत्री कुशाभाऊ ठाकरे के प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे और कन्वेंशन सेंटर के मंच पर दीप प्रज्जवित करेंगे। कार्यक्रम में दो मिनट मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव और दो मिनट की भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा संबोधित करेंगे। मंच पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा मुख्यमंत्री, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और दोनों डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा और राजेंद्र शुक्ल मौजूद रहेंगे। हालांकि बाद में सिर्फ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अकेले मंच पर रहेंगे।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 10 से 15 मिनट जनप्रतिनिधियों को संबोधित कर सकते है। इसके बाद विधायकों और सांसदों की अलग-अलग टेबल पर जाकर उनसे बातचीत करेंगे। इसके बाद परिसर में ही विधायकों और सांसदों के साथ डिनर करेंगे। करीब 6 बजे प्रधानमंत्री राजभवन पहुंचेंगे और रात्रि विश्राम करेंगे। 
विज्ञापन


कार्यक्रम के लिए एक घंटे पहले पहुंचना होगा 
पीएम के कार्यक्रम में विधायकों, सांसदों और मंत्रियों को एक घंटे पहले पहुंचना होगा। परिसर में नेताओं के गनमैन, पीए और स्टाफ को जाने की अनुमति नहीं होगी। पीएम राजभवन की तरफ बने गेट से आएंगे। वहीं, जनप्रतिनिधियों को एमवीएम कॉलेज की तरफ बने गेट से प्रवेश दिया जाएगा। कार्यक्रम में 163 विधायक, 37 सांसद और कुछ पदाधिकारी समेत 208 नेता ही उपस्थित रहेंगे। 
विज्ञापन


कन्वेंशन सेंटर में यह लोग रहेंगे मौजूद 
प्रधानमंत्री के साथ चर्चा में भाजपा के सभी विधायक, लोकसभा सांसद और राज्यसभा सदस्य मौजूद रहेंगे। इसमें केंद्र में प्रदेश से सभी मंत्री मौजूद रहेंगे। यह हॉल की पहली रो की टेबल पर बैठेंगे। इनके बगल की रो में राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश, क्षेत्रीय संगठन मंत्री अजय जामवाल, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा, प्रदेश प्रभारी डॉक्टर महेंद्र सिंह बैठेंगे। इसके अलावा भाजपा पदाधिकारियों में महामंत्री उपस्थित रहेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed