फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Permissions will be easily available for setting up industries in MP, cell will be set up in Collecto

MP News: एमपी में उद्योग लगाने आसानी से मिलेगी अनुमतियां, कलेक्ट्रेट में बनेगा प्रकोष्ठ, सीएम का आश्वासन

Wed, 07 Aug 2024 10:21 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Wed, 07 Aug 2024 10:21 AM IST
सार



भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व सांसद स्व. प्रभात झा के देवलोकगमन पर मंगलवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित शोकसभा में भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी गई।

विज्ञापन
MP News: Permissions will be easily available for setting up industries in MP, cell will be set up in Collecto
सीएम मोहन यादव

विस्तार

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि उद्योगों के लिए अनुमतियां शीघ्र प्रदान करने की जिम्मेदारी कलेक्टर की होगी। व्यापार और व्यवसाय के विकास के लिए सुविधाओं का विस्तार निरंतर जारी रहेगा। उन्होंने यह भी कहा कि बेंगलुरु में प्रमुख उद्योगपतियों के साथ प्रदेश में निवेश प्रोत्साहन के लिए 7 और 8 अगस्त को इंटरेक्टिव सेशन होगा।  मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मंगलवार को देवास में लघु भारती द्वारा आयोजित अखिल भारतीय उद्यमी सम्मेलन में भाग लिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत दुनिया की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर तेजी से अग्रसर है। इस संकल्प को पूरा करने में मध्यप्रदेश अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। मध्यप्रदेश में उद्योग स्थापना के लिए आवश्यक अनुमतियां शीघ्र प्रदान करने के लिए कलेक्टर कार्यालय में एक पृथक प्रकोष्ठ बनाया जाएगा। अनुमतियां शीघ्र प्रदान करने की जिम्मेदारी कलेक्टर की होगी। इसकी प्रदेश स्तर से भी सतत मॉनिटरिंग की जाएगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव आज देवास में लघु भारती द्वारा आयोजित अखिल भारतीय उद्यमी सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि बुधवार 7 और गुरूवार 8 अगस्त को प्रदेश में निवेश प्रोत्साहन के लिए बेंगलुरु में प्रमुख उद्योगपतियों के साथ इंटरेक्टिव सेशन  आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने "मध्यप्रदेश उद्योग दर्शन पुस्तिका" का विमोचन भी किया। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्यप्रदेश क्षेत्रीय, भौगोलिक आदि सभी दृष्टि से औद्योगिक विकास के लिए अनुकूल हैं। प्रदेश में बेहतर रोड एवं रेल कनेक्टिविटी के साथ पर्याप्त कुशल मानव संसाधन की उपलब्धता हैं। मध्यप्रदेश में नवीन सरकार के गठन के पश्चात से ही निवेश को प्रोत्साहन देने के लिए निरंतर रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव का आयोजन किया जा रहा है। उज्जैन और जबलपुर में रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव के सफल आयोजन के पश्चात अब ग्वालियर, सागर और रीवा में भी रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि रोजगार आधारित उद्योगों तथा अन्य उद्योगों के साथ सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योगों का विकास भी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि न केवल लघु उद्योग अपितु कुटीर उद्योग, हॉर्टिकल्चर आदि के भी व्यापार, व्यवसाय का विकास निरंतर जारी रहेगा।  मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश की पारदर्शिता और शुचिता आदर्श है। औद्योगिक विकास के लिए सिंगल विंडो की व्यवस्था इसी का बेहतरीन उदाहरण हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने लघु भारती के पदाधिकारियों को अखिल भारतीय उद्यमी सम्मेलन के आयोजन के लिए बधाई दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed