फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: PCC chief Kamalnath says no matter how much BJP leaders abuse, I will get the blessings of the people

MP News: पीसीसी चीफ कमलनाथ बोले- भाजपा नेता जितनी गाली दें, मुझे जनता का आशीर्वाद मिलेगा

Mon, 26 Jun 2023 02:19 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Mon, 26 Jun 2023 02:19 PM IST
सार

पीएम मोदी के दौरे पर पीसीसी चीफ कमलनाथ बोले कि अच्छा है प्रधानमंत्री जी आ रहे हैं। वे स्वयं अपनी आंखों से देख ले मध्यप्रदेश में भ्रष्टाचार का क्या हाल है, किस प्रकार से आज मध्यप्रदेश देश का सबसे भ्रष्ट प्रदेश बन गया है।
 

विज्ञापन
MP News: PCC chief Kamalnath says no matter how much BJP leaders abuse, I will get the blessings of the people
पीसीसी चीफ कमलनाथ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश में इसी साल के अंत में विधानसभा चुनाव है। इससे पहले नेताओं के बीच सियासी बयानबाजी भी तेज हो गई है। पीसीसी चीफ कमलनाथ ने सोमवार को मीडिया को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि भाजपा नेता जितनी गाली दें, मुझे जनता का आशीर्वाद मिलेगा। पूर्व सीएम ओर पीसीसी चीफ कमलनाथ ने सोमवार को मीडिया से बातचीत की। उन्होंने भाजपा के आरोपों पर कहा कि भाजपा नेताओं में मुझे गाली देने की होड़ लगी हुई है। यहलोग कितनी भी गालियां दें, मुझे जनता का प्यार मिलता रहेगा। भाजपा अपने कार्यकाल की बातें करें अपनी उपलब्धियां बताएं वह तो वे लोग करेंगे नहीं, एकमात्र एजेंडा बचा है कमलनाथ को गाली दो।  यह लोग निचली राजनीति पर आ गए हैं।
विज्ञापन


पीएम अपनी आंखों से देखे भ्रष्टाचार 
पीएम मोदी के दौरे पर पीसीसी चीफ कमलनाथ बोले कि अच्छा है प्रधानमंत्री जी आ रहे हैं। वे स्वयं अपनी आंखों से देख ले मध्यप्रदेश में भ्रष्टाचार का क्या हाल है, किस प्रकार से आज मध्यप्रदेश देश का सबसे भ्रष्ट प्रदेश बन गया है।
विज्ञापन


जनता अब शिवराज जी को विदा करने तैयार 
मध्य प्रदेश में पोस्टर पॉलिटिक्स पर पीसीसी चीफ कमलनाथ ने कहा कि पोस्टर की गंदी राजनीति की शुरुआत भारतीय जनता पार्टी ने की है, किसी थर्ड पार्टी से पोस्टर लगवा कर स्तरहीन राजनीति पर उतारू है। भाजपा को दिन-रात सपनों में भी कमलनाथ दिखाई देते हैं यह फिल्म बनाएं पोस्टर बनाएं वेबसाइट बनाएं इससे कोई फर्क पड़ने वाला नहीं , शिवराज जी तो स्वयं अच्छे कलाकार हैं वे स्वयं अच्छी एक्टिंग कर सकते हैं। जनता अब उन्हें विदा करने के लिए तैयार है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
कानून व्यवस्था पर उठाया सवाल 
नगरीय प्रशासन मंत्री भूपेंद्र सिंह की सभा में सवाल पूछने वाले व्यक्ति की संदिग्ध मौत पर  कमलनाथ ने कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि इस प्रकार की घटनाएं तो मध्यप्रदेश में अब आम बात हो गई है। कल भी जबलपुर में गोली चली है। केवल 10% घटनाएं ही सामने आ पाती  हैं, यह कानून व्यवस्था पर बड़ा सवालिया निशान है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed