फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Patwari attacks Union Minister Gadkari, says illegal collection is being done in the name of toll tax

MP News: पटवारी का केंद्रीय मंत्री गडकरी पर हमला, बोले-टोल टैक्स के नाम पर हो रही अवैध वसूली

Tue, 30 Jan 2024 07:46 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Tue, 30 Jan 2024 07:46 PM IST
सार


एमपी पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी पर बड़ा हमला बोला। उन्होंने टोल टैक्स पर अवैध वसूली के लिए उन्हें जिम्मेदार बताया।

विज्ञापन
MP News: Patwari attacks Union Minister Gadkari, says illegal collection is being done in the name of toll tax
कांग्रेस नेता जीतू पटवारी - फोटो : Social Media

विस्तार

मध्य प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने मंगलवार को महात्मा गांधी की पुण्य तिथि पर मिंटो हॉल में उनकी प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस अवसर पर जीतू पटवारी ने मंगलवार को प्रदेश के दौरे पर आए केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में टोल टैक्स के नाम पर अवैध वसूली की जा रही है। इसके लिए गडकरी जिम्मेदार हैं। पटवारी ने कहा कि 60 किलोमीटर पर टोल वसूलने का काम सरकार कर रही है। अवैध वसूली में एमपी नंबर एक पर पहुंच गया है। पहले आयकर के नाम पर सरकार की मनमानी रही। फिर जीएसटी के नाम पर सरकार लूट कर रही है। बची हुई कसर टोल टैक्स के नाम पर अवैध वसूली से सरकार पूरी कर रही है। पटवारी ने यह भी कहा कि यदि प्रदेश में एक भी रूट को गडकरी टोल फ्री करें तो कांग्रेस उनका अभिनंदन करेगी।
विज्ञापन

 
महंगाई से जनता त्रस्त 
पटवारी ने कहा कि भाजपा की केंद्र और राज्य दोनों ही सरकार झूठ पर चल रही हैं। उन्होंने कहा कि महंगाई सातवें आसमान पर पहुंच गई है। खाने का तेल 60 रुपये से 120 रुपये प्रति लीटर हो गया है। पेट्रोल-डीजल के दाम 60 से 100 के पार पहुंच गया है। अब घर के राशन का खर्च तीन हजार से पंद्रह हजार रुपये हो गया है। उन्होंने कहा कि 48 प्रतिशत बेरोजगारी चुनौती बनी हुई है। किसानों की आय दोगुनी होने की जगह अब लागत निकालना मुश्किल हो रहा है। 
विज्ञापन


समर्थन मूल्य पर खरीदी नहीं तो आंदोलन 
पटवारी ने कहा कि भाजपा ने चुनाव से पहले समर्थन मूल्य पर 2700 रुपये प्रति क्विंटल  गेहूं खरीदी का वादा किया था। पटवारी ने कहा कि सरकार यदि 2700 रुपये प्रति क्विंटल खरीदी नहीं करेगी तो कांग्रेसी सड़क से लेकर विधानसभा तक आंदोलन करेगी। सरकार 2250 रुपये की दर से गेहूं खरीद कर किसानों को ठगने का काम करने जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


लाडली बहनों को तीन हजार रुपये कब? 
पटवारी ने कहा कि लाडली बहना योजना के तहत भाजपा ने दावा किया था कि लाडली बहनों को हर माह तीन हजार रुपये प्रतिमाह दिए जाएंगे, लेकिन अब सरकार 1250 रुपये प्रतिमाह पर ही अटक कर रह गई है। उन्होंने कहा कि भाजपा को लाडली बहनों से किए वादो को पूरा करने कांग्रेस पूरा जोर लगाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed