{"_id":"67e54b1c8e30486f970db318","slug":"mp-news-open-meeting-on-eid-banned-in-bhopal-central-jail-mla-arif-masood-wrote-a-letter-to-dg-2025-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: भोपाल सेंट्रल जेल में ईद पर खुली मुलाकात पर रोक, विधायक आरिफ मसूद ने डीजी को लिखा पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: भोपाल सेंट्रल जेल में ईद पर खुली मुलाकात पर रोक, विधायक आरिफ मसूद ने डीजी को लिखा पत्र
Thu, 27 Mar 2025 06:27 PM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, भोपाल, मध्य प्रदेश
न्यूज डेस्क, भोपाल, मध्य प्रदेश
Published by: आनंद पवार
Updated Thu, 27 Mar 2025 06:27 PM IST
सार
भोपाल की सेंट्रल जेल में बंद मुस्लिम कैदियों को ईद पर इस बार परिजनों से खुली मुलाकात का मौका नहीं मिलेगा। जेल अधीक्षक ने परिसर में चल रहे निर्माण कार्यों के चलते यह निर्णय लेने की बात कही है। इससे कैदियों और उनके परिजनों में नाराजगी है। इसको लेकर कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद ने डीजी को पत्र लिखकर अनुमति देने की मांग की है।
विज्ञापन
भोपाल सेंट्रल जेल
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजधानी भोपाल की सेंट्रल जेल में ईद पर खुली मुलाकात नहीं होगी। इस संबंध में जेल प्रशासन ने परिसर में नोटिस चस्पा किए हैं। इनमें लिखा है कि इस बार ईद पर खुली मुलाकात नहीं होगी। सामान्य मुलाकात दी जाएगी। दरअसल, राखी, ईद, दीपावली जैसे बड़े त्योहारों पर कैदियों को उनके परिजनों से खुली मुलाकात करने की अनुमति दी जाती है।
विज्ञापन
यह पहली बार होगा कि ईद पर खुली मुलाकात नहीं हो सकेगी। इसको लेकर जेल प्रशासन का कहना है कि जेल परिसर में निर्माण कार्य चल रहे हैं, जिसके चलते इस बार ईद पर खुली मुलाकात संभव नहीं होगी। हालांकि, उन्होंने कहा कि सामान्य मुलाकात जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
वहीं, कैदियों के परिेजनों की नाराजगी को लेकर विधायक आरिफ मसूद ने पुलिस महानिदेशक को पत्र लिखकर जेल प्रशासन के निर्णय पर आपत्ति जताई है। उन्होंने ईद के त्योहार पर कैदियों को उनके परिजनों से खुली मुलाकात करने की अनुमति देने की मांग की है। विधायक ने लिखा कि जेल में सालों से त्योहार पर खुली मुलाकात की परंपरा रही है और इस दौरान कोई अप्रिय घटना भी नहीं हुई है। जेल प्रशासन के निर्णय से कैदियों और उनके परिजनों में रोष है। उन्होंने डीजी से अनुरोध करते हुए कहा कि सहानुभूतिपूर्वक विचार कर ईद के त्योहार पर खुली मुलाकात करने की इजाजत दी जाए।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
