फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: On Diwali, MP Police returned more than 1450 lost mobile phones, giving citizens the gift of trust.

MP News: दीपावली पर एमपी पुलिस ने 1450 से ज्यादा गुम मोबाइल लौटाए, नागरिकों को मिला विश्वास का उपहार

Tue, 21 Oct 2025 10:18 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Tue, 21 Oct 2025 10:18 AM IST
सार

मध्यप्रदेश पुलिस ने दीपावली से पहले 1450 से अधिक गुम मोबाइल फोन लौटाकर नागरिकों का विश्वास जीता। CEIR पोर्टल और ऑपरेशन विश्वास जैसे अभियानों से स्मार्ट पुलिसिंग का शानदार उदाहरण पेश किया।

विज्ञापन
MP News: On Diwali, MP Police returned more than 1450 lost mobile phones, giving citizens the gift of trust.
पीएचक्यू भोपाल - फोटो : SOCIAL MEDIA

विस्तार

मध्यप्रदेश पुलिस ने आधुनिक तकनीक और जनसेवा के प्रति समर्पण से गुम और चोरी हुए मोबाइल फोन वापस लौटाकर नागरिकों का भरोसा जीता है। CEIR पोर्टल, सिटीजन कॉप ऐप, ऑपरेशन उपहार और ऑपरेशन विश्वास जैसे अभियानों से इस महीने 1450 से अधिक मोबाइल फोन (कुल मूल्य करोड़ों रुपये) उनके मालिकों को सौंपे गए। यह उपलब्धि पुलिस की स्मार्ट पुलिसिंग और सेवा भावना को दर्शाती है। दीपावली से पहले रूप चौदस पर विदिशा पुलिस ने 15 दिनों में 275 मोबाइल (55 लाख रुपये) बरामद किए। वर्ष 2025 में यहां अब तक 1112 मोबाइल (2.22 करोड़ रुपये) लौटाए जा चुके हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Uma Bharti: फिर सक्रिय राजनीति में लौटना चाहती हैं उमा भारती, खुलकर कहा- 2029 लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए तैयार
विज्ञापन


भोपाल जोन-04 में CEIR पोर्टल से 100 से ज्यादा मोबाइल (17 लाख रुपये) मिले। पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाणा ने आयुक्त हरिनारायणाचारी मिश्र, अतिरिक्त आयुक्त अवधेश गोस्वामी, DCP मयूर खंडेलवाल और पूरी टीम को बधाई दी। इंदौर पुलिस ने सिटीजन कॉप ऐप से 272 मोबाइल (1 करोड़ रुपये) लौटाए; वर्ष 2025 में कुल 760। यह काम उत्तर प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात और बिहार से भी फोन खोजकर किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- MP News: सीएम ने उत्तराखंड के सीएम धामी से दूरभाष पर की चर्चा, सॉफ्टवेयर इंजी हेमंत सोनी की तलाश का आग्रह किया

छतरपुर पुलिस ने ऑपरेशन विश्वास से 91 मोबाइल लौटाए; वर्ष 2025 में कुल 540। यहां एक चोर भी पकड़ा गया। अशोकनगर साइबर सेल ने धनतेरस पर 70 मोबाइल (7 लाख रुपये) सौंपे। सिंगरौली पुलिस ने CEIR से 288 मोबाइल (68 लाख रुपये) बरामद किए। मंडला पुलिस ने मिशन मोबाइल रिकवरी से 100 मोबाइल लौटाए। मंदसौर साइबर सेल ने ऑपरेशन उपहार से 104 मोबाइल (18 लाख रुपये) वापस किए; कुल 200 से ज्यादा। शाजापुर (106), अलीराजपुर (51), सिवनी (19), भोपाल जीआरपी (13) और इंदौर जीआरपी (4) ने मिलकर 193 मोबाइल लौटाए।

ये भी पढ़ें-  MP News: राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने दीपावली पर दी शुभकामनाएं, सीएम बोले- प्रगति की रफ्तार बढ़ा रही उत्साह

पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाणा ने कहा कि तकनीक और सेवा के संयोजन से हम हर नागरिक तक सुरक्षा और विश्वास पहुंचा रहे हैं। यह न सिर्फ संपत्ति लौटाना है, बल्कि जनविश्वास मजबूत करना है।" मध्यप्रदेश पुलिस ने डिजिटल नवाचार से साबित किया कि स्मार्ट पुलिसिंग से जनसेवा नई ऊंचाइयों को छू रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed