फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: On completion of one year, Malti Rai said – Bhopal Mayor helpline is solving the problems of the peop

MP News: एक साल पूरा होने पर मालती राय बोली- भोपाल महपौर हेल्पलाइन से घर बैठे जनता की समस्या का हो रहा समाधान

Sat, 05 Aug 2023 10:58 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sat, 05 Aug 2023 10:58 PM IST
सार

महापौर मालती राय ने कहा भोपाल को देश का सबसे स्वच्छ शहर बनाएंगे। एनजीटी के जुर्माने से लेकर तमाम मसलों पर की बात। 
 

विज्ञापन
MP News: On completion of one year, Malti Rai said – Bhopal Mayor helpline is solving the problems of the peop
महापौर मालती राय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भोपाल नगर निगम की महापौर मालती राय ने एक साल का कार्यकाल शनिवार को पूरा कर लिया। इस मौके पर मेयर मालती राय ने अमर उजाला से बातचीत में अपने किए वादों और कामों को गिनाया और आने वाले चार साल में नागरिकों को सुविधा संपन्न शहर बनाने का भरोसा भी दिलाया। मेयर से बातचीत के प्रमुख अंश
विज्ञापन


सवाल: आपकी एक साल के कार्यकाल में उपलब्धियां क्या क्या रहीं?
महापौर- मेरी सबसे बड़ी उपलब्धि छह महीने पूर्व की है। हमने छह महीने पहले भोपाल महापौर हेल्पलाइन शुरू की। उस हेल्पलाइन के माध्यम से हमने जनता को विश्वास दिलाया कि निगम से संबंधित छोटी-छोटी समस्याओं के लिए कार्यालय का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। जनता की शिकायतों को 24 घंटे में दूर किया जा रहा है। सिर्फ अतिक्रमण, बिल्डिंग परमिशन, सिविल निर्माण से संबंधित शिकायतों को भी अवलोकन करा कर दूर किया जाता है। पिछले 6 माह में 25 हजार 800 शिकायतें मिलीं, इसमें से 25 हजार का निराकरण किया जा चुका है। बाकी समस्याओं का समाधान पाइप लाइन में है। 
विज्ञापन


सवाल : अमानक पॉलिथिन और सिंगल यूज प्लास्टिक को रोकने के लिए क्या कदम उठाए? 
महापौर- देखिए, हमने विट्ठल मार्केट को 80 प्रतिशत प्लास्टिक मुक्त सब्जी मंडी कर दिया है। इसमें जनता को जागरूक और दुकानदारों को समझाइश दी गई। सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग को लेकर भी जनता को जागरूक करने के लिए काम किया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सवाल : स्वच्छ राजधानी में भोपाल देश में नंबर वन है। स्वच्छता में शहर को नंबर एक बनाने के लिए क्या कर रहे? 
महापौर- जनता के सहयोग से स्वच्छ शहर में भी भोपाल नंबर वन आएगा। नगर निगम डोर टू डोर कचरा उठाने के लिए सीएनजी गाड़ियों को बढ़ावा दे रहा है। इसके लिए 100 सीएनजी गाड़ियां लगाई गई हैं। इससे निगम का खर्चा भी बच रहा है। दूसरा सफाई को लेकर मॉनीटरिंग व्यवस्था पर काम हो रहा है। साथ ही कमियों को भी पहचान कर दूर किया जा रहा है। 

सवाल : पहली बारिश में भोपाल की निचली बस्तियों में पानी घुस गया? इस पर आप क्या कहेंगे? 
महापौर- देखिए, नगर निगम ने काम किया। कहीं कहीं कुछ दिक्कतें थी, जिनको निगम के कर्मचारियों ने शिकायतें मिलने पर तुरंत दूर किया? 

सवाल : आपको भोपाल की बजाए नरेला विधानसभा की महापौर कहा जाता है?
महापौर- विपक्ष हर बात में आरोप लगाता है। उसका काम सिर्फ कुछ भी कहना है। निगम के संसाधन और आय बढ़ाने की बात करो तो विरोध। अतिक्रमण हटाने जाने पर उसका विरोध। विपक्ष को देखना चाहिए कि किस वार्ड से कितना संपत्तिकर आ रहा है। किन वार्डों से कम आ रहा है। इस तरह की बयानबाजी से कुछ नहीं होता। 

सवाल : निगम में संबल योजना में गड़बड़ी सामने आई, क्या कार्रवाई की जा रही है? 
महापौर- संबल योजना में गड़बड़ी की जांच की जा रही है। इसमें दो अधिकारी जांच कर रहे हैं। इसमें किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। 

सवाल : निगम पर एनजीटी ने पर्यावरण संरक्षण को उल्लंघन करने पर 1.8 करोड़ का जुर्माना लगाया? आप क्या कहेंगे? 
महापौर- नगर निगम ने आदमपुर छावनी डंपिंग साइट पर निजी कंपनी काम कर रही है। हमने इसकी रिपोर्ट मांगी है। यदि नियमों का उल्लंघन हुआ है तो इसकी जिम्मेदारी कंपनी की है। कंपनी को चिंता करनी चाहिए थी। 


सवाल : आपके पास चार साल का समय है। आपकी प्राथमिकताएं क्या रहेंगी?  
महापौर- नगर निगम की मूलभूत सुविधाएं जनता को देने के लिए हम प्रयासरत हैं। प्रदेश सरकार से हमें विशेष निधि देकर सड़कों के निर्माण के लिए कहा है। सभी काम समय पर पूरा करने का प्रयास करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed