फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Notification of first police station of NIA issued in Madhya Pradesh, entire state will be the area

MP News: मध्यप्रदेश में बना NIA का पहला थाना, अधिसूचना जारी, पूरा प्रदेश होगा कार्यक्षेत्र

Wed, 28 Dec 2022 01:40 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Wed, 28 Dec 2022 01:40 PM IST
सार

गृह विभाग ने मध्यप्रदेश में एनआईए थाने की औपचारिक अधिसूचना जारी कर दी है। इस पुलिस थाने का नाम राष्ट्रीय जांच एजेंसी पुलिस थाना होगा। इसका पता तीसरी मंजिल, ओल्ड क्राइम इंवेस्टिंगेशन विभाग बिल्डिंग जहांगीराबाद, भोपाल है। इसका कार्यक्षेत्र पूरा मध्यप्रदेश रहेगा।

विज्ञापन
MP News: Notification of first police station of NIA issued in Madhya Pradesh, entire state will be the area
भोपाल में एनआईए का पहला थाने का नोटिफिकेशन जारी - फोटो : Social media

विस्तार

मध्यप्रदेश में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) का पहला थाना बन गया है। राज्य सरकार ने इस संबंध में औपचारिक रूप से अधिसूचना जारी कर दी है। इस थाने का कार्यक्षेत्र पूरा मध्यप्रदेश रहेगा। इस थाने की स्थापना से एनआईए और मध्यप्रदेश पुलिस को तालमेल बेहतर बनाने के साथ ही राज्य में अपनी गतिविधियों को बेहतर ढंग से संचालित करने में मदद मिलेगी। 

विज्ञापन


मध्यप्रदेश सरकार के गृह विभाग ने औपचारिक रूप से अधिसूचना जारी की है। इसमें कहा गया है कि इस पुलिस थाने का नाम राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण यानी राष्ट्रीय जांच एजेंसी पुलिस थाना होगा। फिलहाल इसका पता भोपाल के जहांगीराबाद स्थित ओल्ड क्राइम इन्वेस्टिगेशन विभाग में तीसरी मंजिल होगा। यह एनआईए का प्रदेश में पहला थाना है। यह थाना केंद्र सरकार के गृह मंत्रालय के अधीन होगा। इसमें रिक्त पदों पर नियुक्ति दिल्ली से ही होगी। अस्थायी रूप से यह थाना फिलहाल जहांगीराबाद में रखा गया है। एनआईए को राज्य सरकार की ओर से जब जमीन मिलेगी, तब अलग थाना बनाने का काम शुरू हो जाएगा। 
विज्ञापन


अन्य राज्यों से मामले मध्यप्रदेश ट्रांसफर होंगे
इस समय एनआईए का मध्यप्रदेश में कोई पुलिस थाना नहीं था। इस वजह से मध्यप्रदेश के मामलों की जांच भी बाहर हो रही थी। अब वह सभी केस मध्यप्रदेश के थाने में ट्रांसफर होंगे और उस पर आवश्यक कार्यवाही की जाएगी। इस नए थाने में डीएसपी स्तर के अधिकारियों के साथ ही टीआई भी होगा। नए थाने के नोटिफिकेशन के साथ ही प्रदेश में टेरर फंडिंग समेत अन्य मामलों में एफआईआर दर्ज हो सकेंगे। थाना नहीं होने की वजह से इस तरह के मामलों की शिकायतें अन्य राज्यों में दर्ज हो रही थी। नए थाने से यह एक बड़ा बदलाव है, जो हमें देखने को मिलेगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन


मध्यप्रदेश पुलिस से समन्वय बेहतर हो सकेगा
मध्यप्रदेश में पुलिस थाना न होने से एनआईए को महत्वपूर्ण केस में तालमेल के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ता था। अब मध्यप्रदेश पुलिस के साथ तालमेल बेहतर हो सकेगा। भोपाल में एनआईए का थाना होगा तो मध्यप्रदेश पुलिस के वरिष्ठ अफसरों से संपर्क करना और तालमेल में आ रही दिक्कतों को दूर करना आसान हो जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed