फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: National Child Commission sent summons to PS of WCD, instructions to file FIR on 13 institutions

MP News: राष्ट्रीय बाल आयोग ने डब्ल्यूसीडी की पीएस को भेजा समन, 13 संस्थाओं पर FIR करने के निर्देश

Wed, 15 Feb 2023 07:24 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Wed, 15 Feb 2023 07:24 PM IST
सार

आयोग के चेयरमेन प्रियंक कानूनगो की तरफ से जारी समन में दमोह जिले की एक संस्था के निरीक्षण में किशोर न्याय देखभाल एवं संरक्षण कानून का उल्लंघन का मामला सामने आया था। यहां पर आधारशिला बालिका संस्थान और आधारशिला बालक संस्थान का अलग-अलग संचालन किया जा रहा था।

विज्ञापन
MP News: National Child Commission sent summons to PS of WCD, instructions to file FIR on 13 institutions
राष्ट्रीय बाल अधिकार संक्षरण आयोग (NCPCR) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

राष्ट्रीय बाल आयोग ने मध्य प्रदेश महिला एवं बाल विकास विभाग की प्रमुख सचिव दीपाली रस्तोगी को समन किया है। आयोग ने रस्तोगी को 20 फरवरी को प्रदेश की 13 बाल संरक्षण संस्थाओं पर एफआईआर दर्ज कराने और जांच रिपोर्ट के साथ पेश होने को कहा हैं। आयोग ने पीएस को निर्देशों का पालन नहीं करने पर कोड ऑफ सिविल प्रक्रिया संहिता, 1908 के तहत कार्रवाई की चेतावनी दी हैं।
विज्ञापन


आयोग के चेयरमेन प्रियंक कानूनगो की तरफ से जारी समन में दमोह जिले की एक संस्था के निरीक्षण में किशोर न्याय देखभाल एवं संरक्षण कानून का उल्लंघन का मामला सामने आया था। यहां पर आधारशिला बालिका संस्थान और आधारशिला बालक संस्थान का अलग-अलग संचालन किया जा रहा था। जबकि रजिस्ट्रेशन सिर्फ एक आधारशिला संस्थान के नाम पर था। इस मामले में आयोग ने विभाग के एसीएस को पत्र लिखकर प्रदेश में नियम विरुद्ध चलने वाले संस्थाओं पर कार्रवाई करने को लिखा था। इस मामले में कार्रवाई करने के बजाए विभाग के आयुक्त की तरफ से जिलों को संबंधित संस्थाओं को रजिस्ट्रेशन कराने के लिए पत्र लिखा गया। इस मामले में आयोग ने कहा कि इससे साफ है कि उसके निर्देशों पर पर कोई कार्रवाई अधिकारियों ने नहीं की।
विज्ञापन

 
इन 13 संस्थाओं पर एफआई करने के निर्देश
भोपाल - एसओएस बालग्राम, बाल निकेतन ट्रस्ट, नित्य सेवा सोसायटी,  मिशनरी ऑफ चैरिटी, एसओएस बालग्राम (एसएन)
उज्जैन - सर्वधर्म आश्रम
सागर -महिला एवं बाल विकास समिति, सेंट फ्रांसिस सेवा धाम, कबीर मानव सेवा धर्म
जबलपुर - मिशनरी ऑफ चैरिटी
होशंगाबाद - जीवोदय सोसाइटी
इंदौर - युगपुरुष धाम
दमोह - सेंट्रल इंडिया क्रिश्चियन मिशन
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed