फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: MP Vishnu Dutt Sharma from Khajuraho, Madhya Pradesh included in the JPC formed for 'One Country One

MP News: 'एक देश एक चुनाव' के लिए गठित समिति में मध्य प्रदेश के खजुराहो से सांसद विष्णु दत्त शर्मा शामिल

Thu, 19 Dec 2024 09:44 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Thu, 19 Dec 2024 09:44 AM IST
सार

'एक देश, एक चुनाव' का मकसद लोकसभा और विधानसभा चुनावों को एक साथ कराना है, जिससे देश में समय और संसाधनों की बचत हो सके। इसके जरिए चुनावी खर्चों को कम करने और सरकार के बेहतर संचालन की संभावना को मजबूत बनाने का प्रयास किया जाएगा।

विज्ञापन
MP News: MP Vishnu Dutt Sharma from Khajuraho, Madhya Pradesh included in the JPC formed for 'One Country One
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

'एक देश, एक चुनाव' के क्रियान्वयन की दिशा में गठित संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) में मध्यप्रदेश के खजुराहो से सांसद विष्णुदत्त शर्मा को शामिल किया गया है। यह समिति 21 लोकसभा और 10 राज्यसभा के सदस्यों से मिलकर बनी है। मध्यप्रदेश से सिर्फ वीडी शर्मा को इस समिति में जगह मिली है। इस समिति का उद्देश्य 'एक देश, एक चुनाव' की अवधारणा को लागू करने की दिशा में ठोस सिफारिशें देना है। 
विज्ञापन


क्या है 'एक देश, एक चुनाव' का उद्देश्य?
'एक देश, एक चुनाव' का मकसद लोकसभा और विधानसभा चुनावों को एक साथ कराना है, जिससे देश में समय और संसाधनों की बचत हो सके। इसके जरिए चुनावी खर्चों को कम करने और सरकार के बेहतर संचालन की संभावना को मजबूत बनाने का प्रयास किया जाएगा। समिति अपनी रिपोर्ट संसद के अगले सत्र के आखिरी सप्ताह के पहले दिन लोकसभा में सौंपेगी।
विज्ञापन

 
2034 में संभवतः पूरे देश में एक साथ चुनाव
विधेयक के संसद से पारित होने के बाद साल 2029 के लोकसभा चुनाव के बाद राष्ट्रपति अधिसूचना जारी लोकसभा की पहली बैठक की तारीख तय करेंगे। जब 2029 में चुनी गई लोकसभा का कार्यकाल पूरा होगा तो सभी विधानसभाओं का कार्यकाल भी पूरा मान लिया जाएगा। जिसके बाद 2034 में संभवतः पूरे देश में एक साथ चुनाव कराए जा सकेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed