फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: MP minister gave absurd advice to women to quit alcohol

MP News: नशा मुक्ति अभियान में बोले मंत्री, शराब छुड़ाना चाहती हैं माताएं-बहनें तो आदमी से कहें घर लाकर पीयो

Fri, 28 Jun 2024 02:42 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Fri, 28 Jun 2024 02:42 PM IST
सार

मध्य प्रदेश के मंत्री नारायण सिंह कुशवाहा का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें वह महिलाओं से कह रहे हैं कि पतियों की शराब की लत छुड़ाना है तो उनसे घर पर पीने को कहें। इससे उन्हें शर्म आएगी और वह ऐसा करना छोड़ देंगे। 

विज्ञापन
MP News: MP minister gave absurd advice to women to quit alcohol
मंत्री नारायण सिंह कुशवाहा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश अजब और यहां के मंत्री गजब। डॉ. मोहन यादव सरकार में सामाजिक न्याय मंत्री नारायण सिंह कुशवाहा ने एक अजीब सलाह दी है। उन्होंने महिलाओं से कहा कि यदि आप चाहती हैं कि आपके पति शराब पीना छोड़ दें तो उनसे कहिए कि वह घर लाकर ही शराब पीएं। बच्चों के सामने ऐसा करेंगे तो उन्हें शर्म आएगी और वह खुद-ब-खुद शराब पीना धीरे-धीरे छोड़ देंगे।

विज्ञापन


नशा मुक्ति अभियान के मंच के एक कार्यक्रम में कुशवाहा बोले कि जो बाहर से शराब पीकर आते हैं, उनसे कहें कि घर लाकर पीएं। महिला-बच्चों के सामने शराब पिएंगे तो उन्हें शर्म आएगी। इससे धीरे-धीरे पीने की लत छूट जाएगी। यह बिल्कुल प्रैक्टिकल है। उससे कहें कि बच्चे भी शराब पीना सीखेंगे। शराब पीने वालों को महिलाएं अपने बेलन दिखाएं। शराब पीकर घर आने वालों को खाना बनाकर मत दो। अपनी बेलन गैंग बनाएं। अपनी कम्युनिटी बनाएं। सामाजिक संस्कारों के कारण कई लोग ऐसा नहीं कर पाते, लेकिन गलत काम रोकने के लिए संस्कार आड़े नहीं आना चाहिए। 
विज्ञापन


शराबबंदी का एकमात्र उपाय 
कुशवाहा यहां नहीं रुके, बोल गए कि जिन प्रदेशों में शराब बंद है वहां भी शराब की ब्रिकी होती है। मैंने पूर्व सरकार को शराबबंदी का सुझाव दिया था। बिहार और गुजरात में शराब बंद है, लेकिन वहां भी चोरी-छिपे शराब आ जाती है। शराबबंदी सरकार स्तर पर विचाराधीन है। केंद्र और राज्य सरकार अपने स्तर पर इस पर निर्णय ले सकती है। शराबबंदी का एकमात्र उपाय है जन-जागरूकता।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस ने बनाया निशाना
मंत्री के बयान पर कांग्रेस ने निशाना साधा है। मध्य प्रदेश कांग्रेस की प्रवक्ता संगीता शर्मा ने कहा कि मध्य प्रदेश में शराब घरेलू हिंसा का बड़ा कारण है। घर पर लाकर शराब पीने से यह मामले और बढ़ेंगे। पत्नी अगर बेलन उठाएगी तो घरेलू हिंसा के मामले कम नहीं होंगे, बल्कि बढ़ेंगे। मंत्री को अपने बयान के लिए महिलाओं से माफी मांगनी चाहिए। ऐसी सलाह देने की बजाय सरकार को शराब प्रतिबंधित कर देनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed