फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: MP leaders will handle BJP's election campaign across the country, CM will roar in UP and Delhi today

MP News: देशभर में भाजपा के चुनाव कैंपेन संभालेंगे एमपी के नेता, सीएम आज यूपी और दिल्ली में भरेंगे हुंकार

Tue, 14 May 2024 07:49 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Tue, 14 May 2024 07:49 AM IST
सार



मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव के चौथे और अंतिम चरण का मतदान पूरा होने के बाद अब प्रदेश के नेता देशभरा में भाजपा का चुनाव कैंपेन संभालेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मंगलवार को यूपी और दिल्ली में चुनाव प्रचार में भाग लेंगे। 
 

विज्ञापन
MP News: MP leaders will handle BJP's election campaign across the country, CM will roar in UP and Delhi today
सीएम डॉ. मोहन यादव (फाइल फोटो) - फोटो : @BJP4MP

विस्तार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मंगलवार को उत्तर प्रदेश (यूपी) और दिल्ली में चुनाव प्रचार करेंगे। सीएम यूपी के महोबा चरखारी में जनसभा करेंगे। वहीं, पश्चिम दिल्ली में रोड शो करेंगे। सीएम दोपहर दो बजे भोपाल से खजुराहो रवाना होंगे। यहां से उत्तर प्रदेश के हमीरपुर लोकसभा के पार्टी प्रत्याशी कुंवर पुष्पेंद्र सिंह चंदेल के समर्थन में जिला महोबा की चरखारी विधानसभा के पनवाड़ी गांव में आमसभा को संबोधित करेंगे। दोपहर 3.25 बजे मुख्यमंत्री सभा स्थल पहुंचेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री उत्तरप्रदेश से दिल्ली रवाना होंगे। शाम 6 बजे दिल्ली पहुंचकर पश्चिम दिल्ली लोकसभा के मेन मटियाला रोड पर भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में करेंगे रोड शो करेंगे।
विज्ञापन


 पूर्व सीएम शिवराज दिल्ली और वीडी शर्मा यूपी में करेंगे प्रचार
पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान दिल्ली में नॉर्थ ईस्ट दिल्ली और नई दिल्ली लोकसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार करेंगे। चौहान भाजपा प्रत्याशी मनोज तिवारी के समर्थन में शाम 5 बजे महिला सम्मेलन और शाम 7 बजे दलित सम्मेलन को संबोधित करेंगे। चौहान रात 9 बजे नई दिल्ली लोकसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी बांसुरी स्वराज के पक्ष में सभा को संबोधित करेंगे। शिवराज जनसभ्ज्ञा के अलावा दिल्ली में महिला सम्मेलन और दलित सम्मेलन में भी शामिल होंगे। वहीं, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा भी मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के साथ यूपी के हमीरपुर में प्रचार के लिए पहुंचेंगे। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed