फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: MLA Rameshwar Sharma visited the banquet hall, said that this was, is and will remain the temple of M

MP News: विधायक रामेश्वर शर्मा ने भोज शाला के दर्शन किए, बोले यह मां वाग्देवी का मंदिर था, है और रहेगा

Wed, 06 Nov 2024 09:36 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Wed, 06 Nov 2024 09:36 PM IST
सार

विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा राजा भोज द्वारा निर्मित 84 खम्भों पर टिकी यह भोजशाला मां वागेश्वरी का मंदिर है। शर्मा ने कहा कि भोजशाला के दर्शन करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
 

विज्ञापन
MP News: MLA Rameshwar Sharma visited the banquet hall, said that this was, is and will remain the temple of M
विधायक रामेश्वर शर्मा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश के हिंदूवादी नेता भोपाल की हुजूर विधानसभा से विधायक रामेश्वर शर्मा संगठन पर्व के अंतर्गत भाजपा की कार्यशाला को संबोधित करने धार पहुंचे। कार्यशाला के बाद विधायक रामेश्वर शर्मा ने भोजशाला के दर्शन किए।  विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा राजा भोज द्वारा निर्मित 84 खम्भों पर टिकी यह भोजशाला मां वागेश्वरी का मंदिर है। शर्मा ने कहा कि भोजशाला के दर्शन करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। यह हमारी बौद्धिक परंपरा का बड़ा केंद्र हुआ करता था, जिसे मुगल आततायियों ने ध्वस्त करने का प्रयास किया। शर्मा ने कहा कि यह हमारी प्राचीन विरासत है, वास्तुकला के साथ साथ यह हमारा आध्यात्मिक केंद्र रहा है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि  मैं सभी सनातनियों से आग्रह करता हूं, जब भी धार आएं तो भोजशाला के दर्शन करने अवश्य जाएं। मां वाग्देवी से प्रार्थना करें कि वह हमें ऐसी बुद्धि प्रदान करें कि हम अपनी सनातनी परंपराओं, मूल्यों और धरोहरों को संरक्षित कर सकें।  शर्मा ने कहा कि भोज शाला मां वागेश्वरी का मंदिर था, है और रहेगा। सत्य एक दिन सबके सामने आएगा, जिसे सभी को स्वीकार करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed