फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: MLA raised questions on BJP's ticket distribution, said - the candidate had done anti-party work

MP News: भाजपा के टिकट वितरण पर  विधायक ने उठाए सवाल, बोले-प्रत्याशी ने पार्टी विरोधी काम किया था

Sun, 03 Mar 2024 12:45 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sun, 03 Mar 2024 12:45 PM IST
सार


भारतीय  जनता पार्टी (भाजपा) के टिकट वितरण के साथ ही पार्टी के अंदर का अंतर्कलह भी सामने आने लगा है। भाजपा विधायक ने लोकसभा प्रत्याशी पर पार्टी विरोधी काम करने को लेकर सवाल उठाए है।

विज्ञापन
MP News: MLA raised questions on BJP's ticket distribution, said - the candidate had done anti-party work
भाजपा विधायक अजय विश्नोई - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा ने मध्य प्रदेश में 29 में से 24 सीट पर प्रत्याशियों के नाम की घोषणा कर दी है। इसके साथ ही पार्टी के अंदर टिकट वितरण को लेकर विरोध भी शुरू हो गया है। जबलपुर सीट से भाजपा प्रत्याशी आशीष दुबे को लेकर विधायक अजय विश्वनोई सवाल उठाए है। पाटन विधायक विधायक अजय विश्नोई ने सोशल मीडिया पर लिखा कि भाजपा ने आशीष दुबे जी को लोकसभा का उम्मीदवार बनाया है। पार्टी के निर्णय का स्वागत है। हमे भूलना होगा कि हमारे चुनाव में आशीष जी ने पार्टी के विरोध में काम किया था। हालांकि उन्होंने आगे लिखा कि भाजपा को जिताना ही हमारा लक्ष्य होगा। विधायक ने लिखा कि मैं चंडीगढ़ के एक अस्पताल में भर्ती हूं। आज मेरा एक ऑपरेशन हुआ है। जल्दी ही स्वस्थ हो कर चुनाव मैदान में आऊंगा।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


जबलपुर लोकसभा सीट से भाजपा ने आशीष दुबे को प्रत्याशी बनाया है। दुबे भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता है। वह भाजपा के प्रदेश महामंत्री है। इससे पहले जबलपुर ग्रामीण अध्यक्ष के पद पर रहे। दुबे संघ की पृष्ठभूमि वाले है और उनके पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से अच्छे संबंध है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed