फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Minister Mohan Yadav said facing Sita's land is like suicide, Congress demands arrest

MP News: मंत्री मोहन यादव बोले सीता मां का भूमि में समाना आत्महत्या जैसा, कांग्रेस बोली प्रभु राम का अपमान

Tue, 20 Dec 2022 06:30 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Tue, 20 Dec 2022 06:30 PM IST
सार

भोपाल में युवा कांग्रेस ने उच्च शिक्षा मंत्री के बयान का विरोध कर एमपी नगर थाने में उनके खिलाफ एफआईआर कराने और गिरफ्तारी की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा। युवा कांग्रेस ने मंत्री की फोटो जलाकर विरोध प्रदर्शन किया। युवा कांग्रेस नेता विवेक त्रिपाठी ने कहा कि भगवान राम और माता सीता को लेकर मंत्री ने अशोभनीय टिप्पणी की है।

विज्ञापन
MP News: Minister Mohan Yadav said facing Sita's land is like suicide, Congress demands arrest
युवा कांग्रेस ने की मंत्री मोहन यादव ने की गिरफ्तारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शिवराज के मंत्री मोहन यादव के नागदा में सीता मां के ऊपर दिए एक बयान पर सियासत गरमा गई है। उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव ने नागदा के एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि सीता मां भगवान राम के सामने भूमि में समा गई। सरल भाषा में कहा जाए तो उनकी पत्नी ने उनके सामने शरीर छोड़ा और शरीर छोड़ने को आत्महत्या के रूप में माना जाता है। इस बयान पर कांग्रेस हमलावर हो गई है।
विज्ञापन

 
भोपाल में युवा कांग्रेस ने उच्च शिक्षा मंत्री के बयान का विरोध कर एमपी नगर थाने में उनके खिलाफ एफआईआर कराने और गिरफ्तारी की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा। युवा कांग्रेस ने मंत्री की फोटो जलाकर विरोध प्रदर्शन किया। युवा कांग्रेस नेता विवेक त्रिपाठी ने कहा कि भगवान राम और माता सीता को लेकर मंत्री ने अशोभनीय टिप्पणी की है। जो कि हिंदू धर्म की भावनाओं को आहत करती है। उन्होंने कहा कि मंत्री मोहन यादव ने सोमवार को उज्जैन के नागदा में एक कार्यक्रम में माता सीता की तुलना आज की तलाकशुदा महिला के जीवन से की। उन्होंने कहा कि सीता का भूमि में समा जाना आज के दौर का सुसाइड जैसा मामला है।
विज्ञापन

 
वहीं, इस मामले पर नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह ने कहा कि मैं उसकी निंदा करता हूं। यह सीता माता का अपमान है। राम के नाम पर मतदाताओं को गुमराह कर, सत्ता पर काबिज होने के बाद सत्ता के मद में मदमस्त होना और इस तरह के बयान देना उचित नहीं हैं। उन्होंने कहा कि हमारे सनातन धर्म का, हिंदू धर्म का और सीता माता, भगवान राम का अपमान है, उनको खेद व्यक्त करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed