फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Medical college gifted to Sheopur, CM said - will make the country and state number one under the lea

MP News: श्योपुर को मेडिकल कॉलेज की सौगात, सीएम बोले- पीएम मोदी के नेतृत्व में देश और प्रदेश को बनाएंग नंबर वन

Thu, 22 Aug 2024 10:52 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Thu, 22 Aug 2024 10:52 PM IST
सार

मुख्यमंत्री डॉ. यादव श्योपुर जिले के कराहल में तेंदूपत्ता संग्राहकों को बोनस वितरण कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने प्रदेश के 30 लाख तेंदूपत्ता संग्राहकों को वर्ष 2023 की 115 करोड़ रुपये की बोनस राशि का वितरण किया।

विज्ञापन
MP News: Medical college gifted to Sheopur, CM said - will make the country and state number one under the lea
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, मंत्री राम निवास रावत और विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकास का कारवां देश एवं प्रदेश में चल रहा है। वर्तमान वित्तीय वर्ष में प्रदेश में साढ़े तीन लाख करोड़ रुपये का बजट पारित किया गया है। हमारे प्रयास है कि हम अगले 5 वर्षों में इसे 7 लाख करोड़ रुपये तक ले जाएंगे। हमारा संकल्प देश और प्रदेश को नंबर एक बनाना है। उन्होंने कहा कि श्योपुर-विजयपुर-कराहल क्षेत्र प्राकृतिक दृश्य अत्यंत समृद्ध है, परंतु विकास में अभी तक पिछड़ा हुआ था, अब हम इसे पीछे नहीं रहने देंगे। जनजातीय क्षेत्रों के विकास में भी कोई कमी नहीं रखी जाएगी।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री डॉ. यादव श्योपुर जिले के कराहल में तेंदूपत्ता संग्राहकों को बोनस वितरण कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने प्रदेश के 30 लाख तेंदूपत्ता संग्राहकों को वर्ष 2023 की 115 करोड़ रुपये की बोनस राशि का वितरण किया। इसी के साथ उन्होंने 37 करोड़ 67 लाख रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण/भूमि पूजन किया, जिनमें 21 करोड़ 28 लाख रुपये के लोकार्पण एवं 16 करोड़ 39 लाख रुपये के शिलान्यास शामिल हैं। उन्होंने अनुसूचित जनजाति वर्ग के विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति का वितरण भी किया।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार अनुसूचित जनजातियों के विकास और में कल्याण में कोई कमी नहीं रखेगी। आज तेंदूपत्ता संग्राहकों में लगभग 50% अनुसूचित जनजाति वर्ग के लोग शामिल हैं। ये लघु वनोपजों पर ही अपना जीवन यापन करते हैं। इन्हें वनोपज का अधिक से अधिक लाभ दिलाया जाना सुनिश्चित किया जाएगा। प्रदेश में वर्ष 2007 तक तेंदूपत्ता संग्राहकों को 750 रुपये प्रति मानक बोरा दिए जाते थे, जिसे बढ़ाकर अब 4000 रूपये प्रति मानक बोरा निर्धारित किया गया है। आज प्रदेश के 30 लाख तेंदूपत्ता संग्राहकों के 13 लाख परिवारों को 953 रुपये प्रति मानक बोरा की दर से बोनस का वितरण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि केवल ग्वालियर सर्कल में ही 2 करोड़ से अधिक रुपये का बोनस बांटा जा रहा है। तेंदूपत्ता संग्राहकों के शुद्ध लाभ को 50% से बढ़कर 75% किया गया है। प्रदेश में 500 बोरा तक संग्रहण वाली वनोपज समितियां के प्रबंधकों का मानदेय 13000 रुपये से बढ़ाकर 14000 रुपये तथा 500 से 2000 प्रति मानक बोरा तक संग्रहण वाली समितियां के प्रबंधकों के मानदेय को बढ़ाकर 15000 रुपये और जिन समितियों द्वारा 2000 मानक बोरे से अधिक का तेंदूपत्ता संग्रहण किया जा रहा है उनके प्रबंधकों का मानदेय 15000 रुपये से बढ़ाकर 16000 रुपये प्रतिमाह किया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने समिति प्रबंधकों के परिवारों को अनुकंपा नियुक्ति और एक लाख उपादान की सुविधा प्रदान करने की घोषणा की।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में औद्योगीकरण से रोजगार के अवसरों को तेजी से बढ़ाया जा रहा है। हर संभाग में निवेशकों की बैठक आयोजित की जा रही है। गत दिनों प्रदेश में लगभग डेढ़ लाख करोड़ के निवेश को मंजूरी मिली है। प्रदेश में खाद्य प्र-संस्करण उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए भी कार्य किया जा रहा है। प्रदेश में गौ-संवर्धन और गौ-संरक्षण के कार्य किया जा रहे हैं। सरकार ने 10 से अधिक गौ-वंश पालने वाले गौ-पालकों को अनुदान देने का निर्णय लिया है। दुग्ध उत्पादकों को भी बोनस दिया जाएगा। कराहल क्षेत्र गिर गायों के लिए प्रसिद्ध है, यहां गौ-वंश सुधार केंद्र स्थापित किया जाएगा।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने वन एवं पर्यावरण मंत्री  रामनिवास रावत द्वारा क्षेत्र के विकास के लिए रखी गई विभिन्न मांगों को भी मंजूरी दी। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही श्योपुर को मेडिकल कॉलेज की सौगात मिलेगी और उसका लोकार्पण किया जाएगा। उन्होंने श्योपुर में शबरी माता मंदिर बनाए जाने की भी घोषणा की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि नगर पंचायत कराहल का भवन भी शीघ्र तैयार किया जाएगा।

विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि हमारी सरकार बनने के बाद परिवर्तन आया है। विकास की इबारत लिखती सड़कें, प्रधानमंत्री आवास, कुपोषित महिलाओं के 1500 रुपये महीने और सहरिया जाति के विकास के लिए अनेक योजनाएं संचालित की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव को वनमंत्री रावत ने जिन कार्यों का ज्ञापन दिया है, वो सभी कार्य मुख्यमंत्री डॉ. यादव द्वारा पूर्ण कराए जाएंगे। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि कराहल क्षेत्र का स्वर्णकाल है। वनों की रक्षा वन विभाग के अधिकारी-कर्मचारी के साथ क्षेत्र के लोगों का भी दायित्व है। वन क्षेत्र की समस्याओं का हल करने के लिए हमारे अपने श्री रावत को वन विभाग का मुखिया बना दिया है। अब क्षेत्र की छोटी-बड़ी समस्याओं का निदान आप लोग स्वयं कर सकेंगे।

नवीन एवं नवकरणीय तथा श्योपुर जिले के प्रभारी मंत्री राकेश शुक्ला ने कहा कि जिस विश्वास से जनता ने हमें चुना है, उस विश्वास को बनाए रखने के लिए कोई कोर-कसर नहीं छोड़ेंगे। उन्होंने कहा कि श्योपुर जिले में विकास के कार्य मुख्यमंत्री डॉ. यादव के नेतृत्व में निरंतर जारी रहेंगे। क्षेत्र के विकास की गति को निर्बाध बनाए रखने में कोई कमी नहीं रहेगी। हम सभी के साथ मिलकर निरंतर विकास के कार्य जनता को लाभान्वित करेंगे।

वन एवं पर्यावरण मंत्री रावत ने कहा कि पहले तेंदुपत्ता संग्राहकों को 450 रुपये प्रति मानक बोरा बोनस मिलता था, जो आज 4 हजार रुपये प्रति मानक बोरा मिल रहा है। उन्होंने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के पदचिन्हों, उनके आदर्शों पर चलकर हमारी सरकार सहरिया जाति का विकास कर रही है। मंत्री रावत ने विजयपुर विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यों के लिए मुख्यमंत्री डॉ. यादव को मांग-पत्र सौंपा। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र की सड़कों का निर्माण, स्कूल भवनों का उन्नयन और वन ग्रामों को राजस्व ग्राम घोषित करने की कार्यवाही शीघ्र पूर्ण करने का अनुरोध किया। मंत्री रावत ने कुपोषित महिलाओं को राज्य सरकार द्वारा 1500 रूपए दी जाने वाली राशि को लाडली बहना योजना के अनुसार कुपोषित महिलाओं को भी प्रति माह सहयोग राशि दिए जाने की मांग की।


किसान कल्याण तथा कृषि विकास मंत्री एदल सिंह कंषाना ने कहा कि क्षेत्रवासियों का सौभाग्य है कि कार्यक्रम में पधारे सभी लोगों का हार्दिक अभिनंदन कर स्वागत किया। मंत्री कंषाना ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव विजयपुर क्षेत्र में इतने कम समय में भी तीसरी बार पधारे हैं। उन्होंने कहा कि श्योपुर जिले की जनता को मुख्यमंत्री डॉ. यादव द्वारा कई विकास की सौगातें दी गई और भविष्य में भी इसी प्रकार क्षेत्रवासियों को सौगातें मिलती रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed