{"_id":"658d247a831fd7112f0c1714","slug":"mp-news-man-who-snatched-mobile-phone-from-moving-train-arrested-2023-12-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: चलती ट्रेन में झपट्टा मारकर मोबाइल लूटने वाला बदमाश गिरफ्तार, स्मैक के लिए करता था वारदात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: चलती ट्रेन में झपट्टा मारकर मोबाइल लूटने वाला बदमाश गिरफ्तार, स्मैक के लिए करता था वारदात
Thu, 28 Dec 2023 01:02 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Thu, 28 Dec 2023 01:02 PM IST
सार
पिछली घटना में आरोपी ने रीवा जबलपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस में गेट के पास खड़े रेल अटेंडर राजकुमार चौहान का मोबाइल छीनते हुए नीचा गिरा दिया था।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : Amar Ujala Digital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कटनी रेल पुलिस ने चलती ट्रेन में मोबाइल लूटने वाले आरोपी अनिकेत को गिरफ्तार किया है। आरोपी स्टेशन के ऑउटर पर झपट्टा मारकर मोबाइल सहित अन्य चीजों की चोरी किया करता था। चोरों का शिकार बने रीवा जबलपुर इंटरसिटी रेल में कार्यरत कोच अटेंडर राजकुमार चौहान के पैर का पंजा ट्रेन से गिरने पर कट गया था। जिस पर स्पेशल डीजी ने मामले पर जल्द कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार करने के निर्देश भी दिए थे।
विज्ञापन
बता दें पूरा मामला 18 दिसंबर देर शाम का है। मोबाइल लूटने के लिए आरोपी अनिकेत सोनकर ने रीवा जबलपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस में गेट के पास खड़े रेल अटेंडर राजकुमार चौहान का मोबाइल छीनते हुए नीचा गिरा दिया था। हादसे में उसका पैर ट्रेन के पहिए में फंसा और कट गया था। आरोपी मोबाइल वहीं फेंककर अपने साथियों के साथ मौके से भाग निकला था। पूरे मामले पर जीआरपी टीआई अरुणा वाहने ने अपने मुखबिर तंत्र का प्रयोग करते हुए और क्षेत्र में लगे सरकारी और निजी सीसीटीवी को खंगालते। आरोपी की शिनाख्त करते हुए झर्रा-टिकुरिया निवासी अनिकेत सोनकर को हिरासत में लिया गया।
विज्ञापन
पुलिस पूछताछ ने बताया कि वो स्मैक के नशे के लिए मोबाइल चोरी की घटना को अंजाम देता था। आरोपी ने पिछली पांच घटना की जानकारी भी दी है। अब पुलिस चोरी के मोबाइल खरीदने वाले लोगों की तलाश में जुटी हुई है।
विज्ञापन
