फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP IAS IPS Transfer List: 47 IAS and IPS officers transferred, 9 collectors changed in Madhya Pradesh News

IAS-IPS Transfer: एमपी में देर रात 47 आईएएस-आईपीएस के तबादले, नौ जिलों के कलेक्टर भी बदले, किसे कहां भेजा?

Sun, 11 Aug 2024 08:56 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sun, 11 Aug 2024 08:56 AM IST
सार

IAS IPS Transfer in MP: मध्य प्रदेश सरकार ने आधी रात को बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की है। 26 आईएएस और 21 आईपीएस अधिकारियों की ट्रांसफर किए हैं। नौ जिलों के कलेक्टर और 7 जिलों के एसपी बदले गए हैं। जानिए, किसे कहां भेजा गया? 

विज्ञापन
MP IAS IPS Transfer List: 47 IAS and IPS officers transferred, 9 collectors changed in Madhya Pradesh News
मध्य प्रदेश सरकार ने की प्रशासनिक सर्जरी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 प्रदेश की मोहन यादव सरकार ने शनिवार आधी रात को प्रशासनिक फेरबदल किया। सरकार ने 26 आईएएस और 21 आईपीएस  के तबादले कर दिए। इसमें 8 जिलों के कलेक्टर और 8 के एसपी बदले गए हैं। 15 अगस्त के बाद आईएएस और आईपीएस के ट्रांसफर की और सूची आ सकती है। विदिशा जिले में बीजामंडल विवाद के कारण विदिशा कलेक्टर बुद्धेश कुमार वैद्य को हटाकर गृह विभाग में उपसचिव बनाया गया। जनसंपर्क संचालक रोशन कुमार सिंह अब विदिशा के कलेक्टर होंगे। बीजामंडल में नागपंचमी की पूजा रोकने और दो लाख रुपए का जुर्माना लगाने का आदेश जारी करने के बाद विवाद में आए वैद्य को सरकार ने देर रात हटा दिया। वहीं, कुछ समय पहले ही राजस्व मंडल भेजे गए उमाकांत उमराव की श्रम विभाग में वापसी हो गई है। उनको प्रमुख सचिव बनाया गया है और श्रम विभाग के प्रमुख सचिव सचिन सिन्हा, चंबल कमिश्नर संजीव झा और तकनीकी शिक्षा विभाग के आयुक्त मदन विभीषण को राजस्व मंडल ग्वालियर भेजा गया है।  शहडोल, मंडला, बालाघाट, राजगढ़, विदिशा, डिंडौरी, अनूपपुर और नीमच जिले के कलेक्टर बदले गए हैं। अंशुल गुप्ता जनसंपर्क विभाग के संचालक बनाए गए हैं और रोशन कुमार को विदिशा जिले का कलेक्टर बनाया गया है। हर्ष सिंह को डिंडोरी, हर्षल पंचोली को अनूपपुर, हिमांशु चंद्रा को नीमच, मृणाल मीना को बालाघाट, गिरीश कुमार को राजगढ़, केदार सिंह को शहडोल और सोमेश मिश्रा को मंडला का कलेक्टर बनाया गया है। 

विज्ञापन


मंत्री को नजरअंदाज किया था
बता दें, श्रम विभाग के मंत्री प्रह्लाद पटेल के आदेशों को पीएस संजीव सिन्हा को नजरअंदाज करना भारी पड़ा है। हालांकि, चर्चा है कि संजीव झा को जनप्रतिनिधियों से मुलाकात नहीं करने की शिकायत के बाद हटाया गया है। वहीं, शहडोल कलेक्टर तरुण भटनागर को भी हटा कर पशुपालन व डेयरी विभाग का उपसचिव बनाया गया है। शहडोल के पुलिस महानिदेशक डीसी सागर को भी हटा कर पुलिस मुख्यालय में अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक बनाया गया है। उनकी जगह पर अनुराग शर्मा को शहडोल का पुलिस महानिदेशक बनाया गया है। 
विज्ञापन


डीसी सागर ने दिया धन्यवाद
डीसी सागर ने ट्रांसफर के बाद डीजीपी और मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि उन्होंने दोनों से मां के अस्वस्थ्य और भोपाल में उपचार को लेकर निवेदन किया था। उनका आग्रह मंजूर कर उन्हें भोपाल स्थानांतरित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


संजीव सिंह भोपाल के संभागायुक्त
पर्यावरण नियोजन एवं समन्वय संगठन (एप्को) भोपाल के कार्यपालन संचालक संजीव सिंह अब भोपाल संभाग के आयुक्त होंगे। सामान्य प्रशासन के आदेश के अनुसार तन्वी सुंद्रियाल को संचालक बजट और तरुण राठी को आयुक्त स्वास्थ्य सेवाएं बनाया गया है। हर्षल पंचौली को अनूपपुर जिले का कलेक्टर बनाया गया है। बता दें दो साल पहले पूर्व मंत्री मीना सिंह के विवाद के बाद पंचौली को अनूपपुर जिला पंचायत के सीईओ पद से हटाया गया था। वहीं, रायसेन जिले से विकास सहवाल को हटाकर पंकज कुमार पांडे को एसपी बनाया गया है। अनूपपुर एसपी जितेंद्र सिंह पंवार को भी हटाया गया है। कलेक्टर नीमच दिनेश जैन को पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग में अपर सचिव, मध्य प्रदेश शासन में उप सचिव दीपक आर्य को मध्य प्रदेश ग्रामीण सड़क विकास प्राधिकरण का मुख्य कार्यपालन अधिकारी, शहडोल कलेक्टर तरुण भटनागर को पशुपालन एवं डेयरी विभाग में उप सचिव, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के उप सचिव केदार सिंह को शहडोल कलेक्टर और राज्य कौशल विकास एवं रोजगार निर्माण बोर्ड के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सोमेश मिश्रा को मंडला कलेक्टर बनाया गया है। 

रोशन कुमार सिंह विदिशा कलेक्टर 
बालाघाट कलेक्टर रहे गिरीश कुमार मिश्रा को राजगढ़ कलेक्टर, डिण्डौरी कलेक्टर विकास मिश्रा को योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग में उपसचिव बनाया गया है। अनूपपुर कलेक्टर आशीष वशिष्ठ को राज्य इलेक्ट्रानिक्स विकास निगम का प्रबंध संचालक, मंडला कलेक्टर सलोनी सिडाना को भारतीय चिकित्सा पद्यति एवं होम्योपैथी का आयुक्त सह संचालक, विदिशा कलेक्टर बुद्धेश कुमार वैद्य को गृह विभाग में उप सचिव, जनसंपर्क संचालक रोशन कुमार सिंह को विदिशा कलेक्टर, जिला पंचायत उज्जैन के मुख्य कार्यालन अधिकारी मृणाल मीना को बालाघाट कलेक्टर बनाया गया है। इसके अलावा नगर पालिका निगम ग्वालियर के आयुक्त हर्ष सिंह को डिंण्डौरी कलेक्टर, अपर कलेक्टर भोपाल हर्षल पंचौली को अनूपपुर कलेक्टर, अपर कलेक्टर हिंमाशु चंद्रा को नीमच कलेक्टर, मुख्यमंत्री के उप सचिव एवं राज्य इलेक्ट्रानिक्स विकास निगम के प्रबंध संचालक अंशुल गुप्ता को जनसंपर्क संचालक बनाया गया है। इसके अलावा अपर कलेक्टर अनूपपुर अमन वैषण को ग्वालियर नगर पालिका निगम में आयुक्त बनाया गया है। 

यह आईपीएस हुए इधर से उधर 
पुलिस मुख्यालय में उप पुलिस महानिरीक्षक सिद्धार्थ बहुगुणा को खरगौन रेंज में उप पुलिस महानिदेशक, पुलिस अधीक्षक मुरैना रशैलेंद्र सिंहचौहान को सेनानी, 13, वाहिनीविसबल, ग्वालियर पदस्थ किया गया है। वहीं, सेनानी, 13वीं वाहिनी विसबल ग्वालियर रघुवंश कुमार सिंह को सेनानी, 5वीं वाहिनी विसबल मुरैना पदस्थ किया गया है। वहीं, 10वीं सागर रसना ठाकुर को मऊगंज का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। वहीं, सहायक पुलिस महानिरीक्षक पुलिस मुख्यालय भोपाल नागेंद्र सिंह को बालाघाट का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। 

मंदसौर पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया को सहायक पुलिस महानिरीक्षक पुलिस मुख्यालय भोपाल, पुलिस अधीक्ष बालाघाट समीर सौरभ को मुरैना पुलिस अधीक्षक, पुलिस उपायुक्त नगरीय पुलिस जिला इंदौर हंसराज सिंह को पुलिस उपायुक्त जोन-3 नगरीय पुलिस जिला इंदौर, अनूपपुर पुलिस अधीक्षक जितेंद्र सिंह पवार को भोपाल नगरीय पुलिस उपायुक्त जोन-4, पांढुर्ना पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार त्रिपाठी को इंदौर नगरीय पुलिस उपायुक्त अपराध, मऊंगज पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र जैन को श्योपुर जिले का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। 


इसके अलावा भोपाल नगरीय पुलिस उपायुक्त जोन-4 सुंदर सिंह कनेश को पांढुर्ना पुलिस अधीक्षक, इंदौर नगरीय पुलिस उपायुक्त पंकज कुमार पांडे को रायसेन जिले का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। वहीं, धार जिले के मनावर एसडीओपी अंकित सोनी को इंदौर जिले में असूचना एवं सुरक्षा पुलिस उपायुक्त,  हॉकफोर्स बालाघाट सेनानी मोती उर्र रहमान को अनूपपुर जिले का पुलिस अधीक्षक और श्योपुर जिले के पुलिस अधीक्षक अभिषेक आनंद को मंदसौर जिले का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed