{"_id":"6ade1a553fba7d361a0a5c08","slug":"madhya-pradesh-cm-mohan-yadav-condemns-kharge-s-remarks-on-pm-modi-s-late-father-2026-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्यप्रदेश: पीएम मोदी के पिता पर टिप्पणी को लेकर सीएम मोहन यादव ने खरगे की निंदा की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्यप्रदेश: पीएम मोदी के पिता पर टिप्पणी को लेकर सीएम मोहन यादव ने खरगे की निंदा की
Sun, 25 Oct 2026 08:33 PM IST
Anand Pawar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: Anand Pawar
Updated Sun, 25 Oct 2026 08:33 PM IST
सार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिवंगत पिता पर टिप्पणी को लेकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की निंदा की है। उन्होंने कहा कि राजनीतिक विरोध में भी भाषा की मर्यादा बनाए रखना जरूरी है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिवंगत पिता को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की टिप्पणी पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नाराजगी जताई है। उन्होंने इस बयान की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए कहा कि राजनीतिक स्वार्थ के लिए दिवंगत व्यक्तियों के परिजनों को राजनीति में घसीटना दुर्भाग्यपूर्ण है। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने रविवार को पटना में दिए गए बयान में कहा कि राजनीति में विचारों का मतभेद होना स्वाभाविक है, लेकिन भाषा और व्यवहार में मर्यादा बनाए रखना जरूरी है। राजनीतिक विरोध के दौरान भी गरिमा और शालीनता का ध्यान रखा जाना चाहिए।
ये भी पढ़ें- भोपाल में बड़ा हादसा: आईएसबीटी परिसर में खड़ी आधा दर्जन एसी बसों में भीषण आग, कई दमकलें मौके पर
उन्होंने कहा कि सार्वजनिक जीवन में मर्यादित भाषा और सम्मानजनक व्यवहार बनाए रखना बेहद जरूरी है। राजनीतिक मतभेदों के बावजूद नेताओं को ऐसी भाषा से बचना चाहिए, जिससे किसी व्यक्ति या उसके परिवार का अपमान हो। मुख्यमंत्री ने कांग्रेस के इस आचरण की आलोचना करते हुए कहा कि जनता सब देख रही है और इस तरह की बयानबाजी को कभी माफ नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि राजनीति में विरोध के लिए भी एक सीमा और मर्यादा होनी चाहिए।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- भोपाल की बड़ी खबरें: नगरीय निकायों में 392 अधिकारियों पर कार्रवाई, महिला से दुष्कर्म, मास्टर प्लान पर विवाद