फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Light and sound show dedicated to the valor of the army launched, CM said- Pulwama terrorists will ge

MP News: सेना के शौर्य को समर्पित लाइट एंड साउंड शो का शुभारंभ, सीएम बोले- पुलवामा के आंतकियों को जवाब मिलेगा

Sat, 26 Apr 2025 07:19 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sat, 26 Apr 2025 07:19 AM IST
सार

भोपाल के द्रोणाचल परिसर स्थित योद्धा स्थल पर आयोजित लाइट एंड साउंड शो में भारतीय सेना के अदम्य शौर्य, भोपाल की ऐतिहासिक विरासत और विकास यात्रा को दर्शाया गया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पहलगाम में हुए आतंकी हमले को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए शहीद नागरिकों को श्रद्धांजलि दी और कहा कि आतंकवादियों को करारा जवाब मिलेगा।

विज्ञापन
MP News: Light and sound show dedicated to the valor of the army launched, CM said- Pulwama terrorists will ge
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार को राजधानी भोपाल के द्रोणाचल परिसर स्थित योद्धा स्थल पर लाइट एंड साउंड शो का शुभारंभ किया। इस शो के माध्यम से भारतीय सेना के शौर्य, भोपाल के इतिहास, सांस्कृतिक विरासत और विकास की गाथा को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया गया है। यह शो हर शुक्रवार, शनिवार और रविवार को आम जनता के लिए आयोजित किया जाएगा। 
विज्ञापन


इस मौके पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि यह शो युवाओं को सेना की वीरगाथा से प्रेरित करेगा और उन्हें राष्ट्र सेवा के प्रति प्रोत्साहित करेगा। उन्होंने कहा कि भारतीय सेना को ईश्वर का आशीर्वाद प्राप्त है, जो असंभव को संभव करने की शक्ति रखती है। हाल ही में पहलगाम में हुए आतंकी हमले को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए मुख्यमंत्री ने दिवंगत नागरिकों को श्रद्धांजलि दी और कहा कि धर्म के नाम पर अधर्म करने वालों को करारा जवाब दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आतंकवाद के खिलाफ देश एकजुट है। डॉ. यादव ने लाइट एंड साउंड शो की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए कहा कि इसमें पाषाण युग से लेकर वर्तमान तक की यात्रा को शानदार ढंग से प्रस्तुत किया गया है। शो न सिर्फ इतिहास को सजीव करता है, बल्कि भोपाल के स्वर्णिम अतीत और प्रगति को भी दर्शाता है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने सेना द्वारा प्राकृतिक चिकित्सा के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार सेना के "निरामया वेलनेस सेंटर" जैसे प्रयासों में हर संभव सहयोग करेगी, जहां शिरोधारा, पंचकर्म, हाइड्रो थैरेपी जैसी सेवाएं उपलब्ध होंगी। कार्यक्रम में लेफ्टिनेंट जनरल प्रीतपाल सिंह ने मुख्यमंत्री को सैनिक कल्याण, राष्ट्रीय सुरक्षा और अधोसंरचना विकास के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की प्रतिबद्धता से सेना और नागरिकों दोनों को लाभ मिल रहा है। कार्यक्रम में मंत्री इंदरसिंह परमार, डीजीपी कैलाश मकवाना और अन्य जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed