फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Leader of Opposition said – Health Minister is addicted to Corex, reached Hamidia Hospital and met th

MP News: नेता प्रतिपक्ष बोले-स्वास्थ्य मंत्री को कोरेक्स का नशा, हमीदिया अस्पताल पहुंच कर घायलों से की मुलाकात

Fri, 24 Oct 2025 07:28 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Fri, 24 Oct 2025 07:28 PM IST
सार

कार्बाइड गन से घायल बच्चों से मुलाकात करने हमीदिया अस्पताल पहुंचे नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा कि प्रदेश में स्वास्थ्य व्यवस्था पूरी तरह लचर हो चुकी है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि जैसे रीवा के अंदर कोरेक्स का नशा रहता है, वैसे ही लगता है हमारे स्वास्थ्य मंत्री को भी कोरेक्स का नशा है। हमेशा देर से जागते हैं।

विज्ञापन
MP News: Leader of Opposition said – Health Minister is addicted to Corex, reached Hamidia Hospital and met th
हमीदिया अस्पताल पहुंचे नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शुक्रवार को राजधानी भोपाल के हमीदिया अस्पताल पहुंचकर कार्बाइड गन से घायल बच्चों से मुलाकात की और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि 200 की गन ने 292 आंखों की रोशनी छीन ली, मगर सरकार की आंखें अब भी बंद हैं। सिंघार ने कहा कि प्रदेश में स्वास्थ्य व्यवस्था पूरी तरह लचर हो चुकी है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि जैसे रीवा के अंदर कोरेक्स का नशा रहता है, वैसे ही लगता है हमारे स्वास्थ्य मंत्री को भी कोरेक्स का नशा है हमेशा देर से जागते हैं। मुख्यमंत्री जी को चाहिए कि उन्हें रीवा वापस भेजकर नया स्वास्थ्य मंत्री नियुक्त करें।
विज्ञापन


हादसा नहीं, बल्कि सरकारी अपराध है
नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि दीपावली के अवसर पर जहां बच्चों के हाथों में खुशियां होनी चाहिए थीं, वहां दर्द और अंधकार छा गया है। 11 जिलों में 292 बच्चे घायल हुए हैं और कई की आंखों की रोशनी हमेशा के लिए चली गई। यह कोई हादसा नहीं, बल्कि सरकारी अपराध है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

यह भी पढ़ें-दीपावली की खुशियां बनीं दर्द, 200 रुपए की गन ने छीन ली 6 साल के मासूम की आंख,डॉक्टर बोले-यह बड़ा खतरा

हर बार बच्चों की सुरक्षा के साथ ऐसा खिलवाड़ 
सिंघार ने सवाल उठाया कि जब मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव ने कार्बाइड गन की बिक्री पर रोक का आदेश दिया था, तो उस पर अमल क्यों नहीं हुआ? उन्होंने कहा कि हर बार बच्चों की सुरक्षा के साथ ऐसा खिलवाड़ क्यों किया जाता है। भाजपा सरकार न जनता की सुरक्षा कर पा रही है और न ही अपने ही आदेशों का पालन।

यह भी पढ़ें-कल से शुरू होगा छठ महापर्व, भोपाल में 50 से अधिक घाटों पर होंगे आयोजन, महापौर ने घाट का किया निरीक्षण

आईसीएमआर ने दी थी चेतावनी 
सिंघार ने यह भी कहा कि कार्बाइड गन के खतरे को लेकर दो साल पहले आईसीएमआर (ICMR) भोपाल ने चेतावनी दी थी। आईसीएमआर के वैज्ञानिकों ने अपनी रिसर्च में बताया था कि कैल्शियम कार्बाइड और पानी की रासायनिक प्रतिक्रिया से बनने वाली गैस ‘एसिटिलीन’ न केवल धमाका करती है, बल्कि आंखों की रोशनी को भी स्थायी नुकसान पहुंचा सकती है।  इसके बावजूद सरकार ने समय रहते कोई ठोस कदम नहीं उठाए, जिसकी वजह से आज लोगों की आंखों की रोशनी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed