{"_id":"63bd1b20adfb3557f42a3bc5","slug":"mp-news-leader-of-opposition-govind-singh-said-cm-should-hand-over-ayushman-scam-to-cbi-know-what-he-said-o","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह बोले- सीएम आयुष्मान घोटाले को CBI को सौंपे, प्रज्ञा सिंह पर जानिए क्या कहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह बोले- सीएम आयुष्मान घोटाले को CBI को सौंपे, प्रज्ञा सिंह पर जानिए क्या कहा
Tue, 10 Jan 2023 01:51 PM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Tue, 10 Jan 2023 01:51 PM IST
सार
गोविंद सिंह ने कहा कि मैं मुख्यमंत्री से प्रार्थना करता हूं कि आप भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस रहेगा और बेईमानों को गड्ढे में गाड़ दूंगा की बात करते हैं। उन्होंने सवाल पूछते कहा कि एक साधारण क्लर्क करोड़ों का घोटाला कर सकता है? इस मामले में वरिष्ठ अधिकारियों पर कार्रवाई क्यों नहीं जा रही हैं।
विज्ञापन
नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह ने मंगलवार को आयुष्मान घोटाले को लेकर बड़ा बयान दिया। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि घोटाला सत्ता में शीर्ष पर बैठे लोगों के इशारों पर किया गया। उन्होंने सीएम से कहा कि यदि उनका संरक्षण नहीं है तो तुरंत मामले को सीबीआई को सौंपे। वहीं, उन्होंने सांसद प्रज्ञा सिंह के उनको लेकर दिए बयान पर भी अपनी बात रखीं। गोविंद सिंह ने कहा कि मध्य प्रदेश में करोड़ों रुपए का आयुष्मान घोटाला सरकार में बैठे हुए मंत्री और वरिष्ठ और सहायक अधिकारियों ने किया है। अस्पतालों के कागजों में रजिस्ट्रेशन थे, उनमें फर्जी मरीजों को भर्ती बता कर प्रदेश के खजाने को खोखला किया है। सिंह ने कहा कि यह मुद्दा मैंने अविश्वास प्रस्ताव में भी उठाया था, लेकिन इस मामले में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जवाब देना उचित ही नहीं समझा। इस मामले को पूरी तरह दबा दिया है।
क्लर्क ने करोड़ों रुपए की फिरौती ली?
नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि अब संचनालय स्वास्थ्य सेवाएं ने स्वयं एक साधारण क्लर्क पर आरोप लगाए और लिखा है कि करोड़ों रुपए की फिरौती ली है। मैं प्रदेश के मुख्यमंत्री से पूछना चाहता हूं कि जब इसमें विभाग की वरिष्ठ महिला अधिकारी के परिवार के नाम पर वसूली का मामला सामने आया, तो उसको ट्रांसफर करके इनाम दे दिया। सिंह ने सवाल किया कि एसीएस स्तर के प्रमुख सचिव ने क्या किया? मुख्यमंत्री इस मामले को क्यों दबा रहे हैं? प्रदेश की संपत्ति को भ्रष्टाचारियों से क्यों लुटाया जा रहा हैं।
सीएम वरिष्ठ अधिकारियों पर चुप क्यों?
गोविंद सिंह ने कहा कि मैं मुख्यमंत्री से प्रार्थना करता हूं कि आप भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस रहेगा और बेईमानों को गड्ढे में गाड़ दूंगा की बात करते हैं। उन्होंने सवाल पूछते कहा कि एक साधारण क्लर्क करोड़ों का घोटाला कर सकता है? इस मामले में वरिष्ठ अधिकारियों पर कार्रवाई क्यों नहीं जा रही हैं। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि आयुष्मान योजना में करोड़ों रुपए का घोटाला सत्ता के शीर्ष पर बैठे लोगों की देखरेख में हुआ हैं। यदि मुख्यमंत्री का मामले में संरक्षण नहीं है तो इस मामले को तत्काल सीबीआई को सौंप देना चाहिए। ताकि दोषियों को जेल में डाला जा सकें।
विज्ञापन
हमारे काले कारनामे जल्दी उजागर करें
सांसद प्रज्ञा सिंह के पिता 24 घंटे हमसे मिलते जुलते थे। हमारे पारिवारिक संबंध हैं। मैं प्रज्ञा को धन्यवाद दूंगा और स्वागत भी करुंगा कि जल्द से जल्द हमारे काले कारनामे उजागर करें। प्रदेश की जनता को सच्चाई पता चल जाएगी। गोविंद सिंह ने कहा कि मेरे पिता और उनके पिता के अच्छे रिश्ते थे। मेरे भी उनसे संबंध थे। मैं इतने निम्न स्तर पर एक बच्ची के खिलाफ जा नहीं सकता। बता दें सांसद ने गोविंद सिंह को लेकर बयान दिया था कि उनके पास उनके काले कारनामों को चिट्ठा है, जिसे जल्द उजागर करेगी।