फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Launch of Ladli Bahna Yojana tomorrow, CM said – Income and domicile certificate is not needed now

MP News: लाडली बहना योजना का शुभारंभ कल, CM बोले-आय और मूलनिवासी प्रमाण पत्र की जरूरत नहीं

Sat, 04 Mar 2023 06:42 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sat, 04 Mar 2023 06:42 PM IST
सार

मुख्यमंत्री के योजना की घोषणा के बाद से ही जिलों के कलेक्ट्रेट कार्यालयों में आय और मूलनिवासी प्रमाण पत्र बनाने महिलाओं की भीड़ जुट रही है। इसको लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एक वीडियो संदेश जारी किया है।

विज्ञापन
MP News: Launch of Ladli Bahna Yojana tomorrow, CM said – Income and domicile certificate is not needed now
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान लाडली बहना योजना का 5 मार्च अपने जन्मदिवस पर शुभारंभ करेंगे। योजना का शुभारंभ करने जंबूरी मैदान में कार्यक्रम होगा। इसमें बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल होगी। योजना के तहत सरकार पात्र करीब 1 करोड़ महिलाओं को 1 हजार रुपए प्रतिमाह देंगी। सीएम कार्यक्रम में योजना का लाभ लेने की जानकारी भी देंगे। मुख्यमंत्री के योजना की घोषणा के बाद से ही जिलों के कलेक्ट्रेट कार्यालयों में आय और मूलनिवासी प्रमाण पत्र बनाने महिलाओं की भीड़ जुट रही है। इसको लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने महिलाओं से अपील करते हुए कहा कि योजना में आय और मूलनिवासी प्रमाण पत्र की अभी नहीं मांगे जा रहे है। इसलिए अनावश्यक भटक कर परेशान ना हो। 

विज्ञापन

सीएम ने कहा कि इस योजना का लाभ देने के लिए आपके गांव या वार्ड में कर्मचारी और अधिकारियों की टीम आएंगी। वहीं बैठकर फॉर्म भरवाएंगी। इस योजना को हमने बहुत सरल बनाया है। सीएम ने कहा कि पांच मार्च को शुभारंभ कार्यक्रम में योजना का लाभ लेने के लिए विस्तृत जानकारी दी जाएगी। इसलिए आप भटको नहीं। मैं हूं। लाडली बहना योजना के लिए 25 मार्च से 30 अप्रैल तक फॉर्म लिये जाएंगे। पहले 15 मार्च से फॉर्म भरवाएं जाने थे। मई में फॉर्म की जांच के पात्र पात्र महिलाओं की सूची जारी की जाएगी। इसके बाद जून से हर माह 10 तारीख को महिलाओं के खाते में सरकार 1 हजार रुपए डालेगी। 

विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed