फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Lal Singh Arya said – Congress always cheated Scheduled Castes in the name of Dalit agenda

MP News: लाल सिंह आर्य बोले- दलित एजेंडे के नाम पर कांग्रेस ने हमेशा अनुसूचित जाति को ठगा

Fri, 11 Aug 2023 10:10 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Fri, 11 Aug 2023 10:10 PM IST
सार

लाल सिंह आर्य ने आरोप लगाया कि कांग्रेस के नेता जहां संत रविदास एवं वर्ग के नायकों के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणियां करते हैं, वहीं प्रदेश की भाजपा सरकार संत रविदास एवं बाबा साहब अंबेडकर से जुड़े स्थलों को तीर्थदर्शन योजना में शामिल कर चुकी है।

विज्ञापन
MP News: Lal Singh Arya said – Congress always cheated Scheduled Castes in the name of Dalit agenda
अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्य लाल सिंह आर्य - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालसिंह आर्य ने शुक्रवार को प्रदेश कार्यालय में आयोजित पत्रकार-वार्ता को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर बड़ा आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने दलित एजेंडे के नाम पर हमेशा अनुसूचित जाति वर्ग को ठगा है। भाजपा इनके सर्वांगीण विकास के लिए योजनाएं एवं जनहितैषी पहल संचालित कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस के नेता जहां संत रविदास एवं वर्ग के नायकों के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणियां करते हैं, वहीं प्रदेश की भाजपा सरकार संत रविदास एवं बाबा साहब अंबेडकर से जुड़े स्थलों को तीर्थदर्शन योजना में शामिल कर चुकी है। कांग्रेस नेता कमलनाथ ने संत रविदास जी की तस्वीर को माला पहनाने की औपचारिकता पूरी कर तस्वीर को मंच से हटवा दिया था, संत शिरोमणि की तस्वीर जमीन पर गिरी हुई थी। 
विज्ञापन


आर्य ने समरसता यात्रा की जानकारी देते हुए बताया कि सुशासन का मूलमंत्र देश को देने वाले संत शिरोमणि संत श्री रविदास जी के मंदिर निर्माण के लिए मध्य प्रदेश में यात्राएं निकाली गईं।  इन 18 दिवसीय यात्राओं का शुभारंभ 25 जुलाई को हुआ था और यात्रा का समापन 12 अगस्त को सागर में होगा, जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संत रविदास के व्यक्तित्व एवं कृतित्व को समर्पित मंदिर और संग्रहालय की आधारशिला रखेंगे। सागर के बडतुमा में 100 करोड की लागत से बनने वाला संत रविदास जी का मंदिर सामाजिक समरसता का उत्कृष्ट केन्द्र बनेगा।
विज्ञापन


आर्य ने कहा कि मंदिर निर्माण में हर प्रदेशवासी की सहभागिता हो सके, इसके लिए गांव की एक मुट्ठी मिट्टी और नदी का जल एकत्रित किया गया, ताकि इसे मंदिर निर्माण में उपयोग किया जा सके। 12 अगस्त को होने वाले इस समागम में देश भर से 400 से 500 संत उपस्थित रहेंगे। यह यात्राएं प्रदेश के 45 जिलों से होकर निकली। मुख्य यात्रा के साथ ही विभिन्न ग्रामों/नगरों में 1661 उपयात्राएं/कलश यात्राएं भी आयोजित हुईं। इसके साथ ही यात्रा के दौरान 352 जन संवाद कार्यक्रम भी आयोजित किए गए और 25 लाख से अधिक लोगों ने सहभागिता की। यात्रा में प्रदेश के 20,641 ग्रामों से मिट्टी और 313 नदियों का जल सांकेतिक रूप से एकत्रित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed