{"_id":"6728ca1995a898bf0a06cafd","slug":"mp-news-kamal-nath-will-not-campaign-in-the-by-election-tomorrow-congress-veteran-will-put-his-strength-in-b-2024-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: उपचुनाव में कमलनाथ नहीं करेंगे प्रचार, जनता से की अपील- सौदेबाजी और दलबदल रोकने करें मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: उपचुनाव में कमलनाथ नहीं करेंगे प्रचार, जनता से की अपील- सौदेबाजी और दलबदल रोकने करें मतदान
Mon, 04 Nov 2024 07:26 PM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Mon, 04 Nov 2024 07:26 PM IST
सार
मध्य प्रदेश के बुधनी और विजयपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव में स्वास्थ्य कारणों से कमलनाथ का दौरा रद् हो गया है। दोनों ही सीट पर भाजपा और कांग्रेस के नेता जोर लगा रहे हैं। इन सीटों पर 13 नवंबर को मतदान होगा। इस बीच उन्होंने सोशल मीडिया पर विजयपुर के मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि सौदेबाजी और दलबदल रोकने मतदान करें।
विज्ञापन
पूर्व सीएम कमलनाथ
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मध्य प्रदेश में बुधनी और विजयपुर विधानसभा सीटों के उपचुनाव में कांग्रेस की पूरी टीम चुनाव प्रचार में जुटी है, लेकिन पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का स्वास्थ्य बिगड़ने के कारण उनका चार दिवसीय दौरा रद्द कर दिया गया है। पहले कमलनाथ 5 और 6 नवंबर को बुधनी और विजयपुर में जनसभाएं करने वाले थे, लेकिन अब वे चुनाव प्रचार में हिस्सा नहीं लेंगे। कमलनाथ का बुधनी और विजयपुर में दौरा कार्यक्रम प्रस्तावित था। इस बीच पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने सोशल मीडिया पर विजयपुर के मतदाओं से अपील करते हुए कहा कि वे दलबदल और सौदेबाजी को रोकने के लिए मतदान करें। उन्होंने कहा कि विजयपुर की जनता को पूर देश को यह संदेश देना चाहिए कि वे धोखेबाजी के खिलाफ हैं और सच्चाई तथा न्याय के साथ खड़े हैं।
जनता समझे सौदा पद का नहीं उनके वोटों का हुआ है
कमलनाथ ने कहा कि जिन दिन जनता ने सौदेबाजी और खरीद फरोख्त को खारिज कर दिया, उसी दिन लोकतंत्र पवित्र हो जाएगा। उन्होंने मतदाताओं से आग्रह किया कि वे यह समझें कि सौदा केवल किसी पद या दल का नहीं, बल्कि उनके वोटों को है। विजयपुर की जनता को इस बार विधायक चुनने के लिए नहीं, बल्कि दलबदल और सौदेबाजी को रोकने के लिए मतदान करना होगा।
बुधनी में कांग्रेस के दिग्गज करेंगे जनसभा
अब कांग्रेस के अन्य दिग्गज नेता चुनाव प्रचार में जुटे हैं। मध्य प्रदेश कांग्रेस प्रभारी जितेंद्र सिंह, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी, राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह, पूर्व अध्यक्ष अरुण यादव और पूर्व सांसद सज्जन वर्मा पांच नवंबर को बुधनी में कांग्रेस के समर्थन में जनसभाएं करेंगे। इसके अलावा, कांग्रेस के स्टार प्रचारक सचिन पायलट भी 9 और 10 नवंबर को बुधनी और विजयपुर दोनों विधानसभा क्षेत्रों में चुनावी माहौल को गर्माएंगे। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार 6, 7 और 8 नवंबर को बुधनी और विजयपुर में जनता से संवाद करेंगे।
विज्ञापन
13 नवंबर को होगा मतदान
बुधनी और विजयपुर सीट पर 13 नवंबर को मतदान होना है। बुधनी में कांग्रेस के राजकुमार पटेल का मुकाबला भाजपा के रमाकांत भार्गव के साथ है। वहीं, विजयपुर में भाजपा के रामनिवास रावत और कांग्रेस के मुकेश मल्होत्रा आमने सामने हैं। दोनों ही प्रमुख राजनीतिक दलों ने उपचुनाव जीतने के लिए ताकत झोंक दी है।