फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Kamal Nath said that the administration should conduct elections in a fair manner, after 15 months Congress government is being formed

MP News: कमलनाथ बोले- प्रशासन निष्पक्ष तरीके से कराए चुनाव, 15 माह बाद कांग्रेस की सरकार बन रही

Sat, 25 Jun 2022 05:26 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sat, 25 Jun 2022 05:26 PM IST
सार

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने प्रशासन को नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव निष्पक्ष कराने को कहा है। उन्होंने कहा कि याद रहे 15 महीने बाद कांग्रेस की सरकार बन रही है।

विज्ञापन
MP News: Kamal Nath said that the administration should conduct elections in a fair manner, after 15 months Congress government is being formed
कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कमलनाथ - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने प्रशासन को नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव निष्पक्ष कराने को कहा है। उन्होंने कहा कि याद रहे 15 महीने बाद कांग्रेस की सरकार बन रही है।

विज्ञापन

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ् ने कहा कि मध्य प्रदेश में नगरीय निकाय और पंचायतों के चुनाव हो रहे हैं। लोकतंत्र के इस महापर्व को चुनाव आयोग की निगरानी में सफलतापूर्वक सम्पन्न कराने की जिम्मेदारी राजनीतिक दलों, प्रशासन और जनता जनार्दन की है, परन्तु चुनावों को निष्पक्ष, स्वतंत्र और पारदर्शी तरीके से कराना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है।  

विज्ञापन

कमलनाथ ने कहा कि अनैतिकता एवं सौदेबाजी की नींव पर मध्य प्रदेश में खड़ी भाजपा सरकार से शुचिता और नैतिकता की उम्मीद नहीं की जा सकती है और उसके द्वारा प्रशासनिक मशीनरी पर अनाधिकृत दबाव डालकर उसका दुरुपयोग किए जाने की सम्भावनाओं से इनकार भी नहीं किया जा सकता, परंतु मुझे विश्वास है कि मध्य प्रदेश की प्रशासनिक मशीनरी चुनावों को संवैधानिक मूल्यों का पालन करते हुए निष्पक्षता से सम्पन्न कराएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

कमलनाथ ने कहा कि लोकतंत्र में प्रशासन तंत्र की निरंतर निगरानी कर जनता मूल्यांकन करती है। चुनाव में स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी तंत्र सदैव सराहा जाता है, अन्यथा विपरीत परिस्थितियां बनती हैं और परिणाम भी भुगतने पड़ते हैंं।

कमलनाथ ने याद दिलाया कि कांग्रेस पार्टी जनता की आवाज पर काम कर रही है। अगले 15 महीनों में मध्य प्रदेश में परिवर्तन होने जा रहा है और कांग्रेस की सरकार प्रदेश की जनता के बीच आ रही है। सभी ध्यान रखें कि समय बदलता है और साथ उसी का दिया जाता है, जो सच्चाई के साथ मजबूती से खड़ा रहा हो। प्रशासनिक तंत्र निर्भीक और निष्पक्ष रहकर चुनाव कराए और लोकतंत्र के महापर्व को सफल बनाए। आगामी समय में मध्य प्रदेश के नवनिर्माण में साथ काम करें।

कमलनाथ ने कहा कि मध्य प्रदेश में नगर निकाय और पंचायत के चुनाव प्रदेश में लोकतंत्र को मजबूत करेंगे। इन चुनावों के जरिए जनता शहर और गांव की सरकार एक साथ चुन रही है। पूरे प्रदेश की जनता में इन चुनावों को लेकर भारी उत्साह है। जनता ने अपना मन बना लिया है कि वह हर हाल में सत्य का साथ देगी। मुझे पूरा भरोसा है कि अधिकारी भी जनता की भावना के साथ रहेंगे और पूरी दुनिया में भारत और मध्य प्रदेश की लोकतांत्रिक प्रणाली की शुचिता की कीर्ति पताका फहराएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed