{"_id":"6515601415c36b19d30afb53","slug":"mp-news-kamal-nath-s-big-attack-told-four-types-of-people-in-bjp-and-said-bjp-is-moving-towards-zero-in-el-2023-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP Election: कमलनाथ का बड़ा हमला, बोले- BJP में चार तरह के लोग, चुनावी गणित में शून्य की ओर बढ़ रही है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP Election: कमलनाथ का बड़ा हमला, बोले- BJP में चार तरह के लोग, चुनावी गणित में शून्य की ओर बढ़ रही है
Thu, 28 Sep 2023 05:08 PM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Thu, 28 Sep 2023 05:08 PM IST
सार
मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के पहले सियासी बयानबाजी तेज होती जा रही है। कमलनाथ ने भाजपा पर बड़ा हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा में चार तरह के लोग हैं।
विज्ञापन
पूर्व सीएम कमलनाथ ( फाइल फोटो )
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रमुख कमलनाथ ने गुरुवार को भाजपा पर बड़ा हमला बोला। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि मध्य प्रदेश में एक-चौथाई भाजपाई किनारे हैं। एक चौथाई बेचारे व बेसहारे हैं। एक चौथाई नैतिक रूप से हारे हैं और एक चौथाई दिल्ली के मारे हैं। उन्होंने लिखा कि कुल मिलाकर मध्य प्रदेश में भाजपा चुनावी गणित में शून्य की ओर बढ़ रही है और राजनीतिक रूप से शून्यता की ओर जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
मध्य प्रदेश में भाजपा की दूसरी सूची आने के बाद से कांग्रेस और भाजपा में जुबानी जंग तेज हो गई है। भाजपा ने अपनी दूसरी सूची में तीन केंद्रीय मंत्रियों समेत सात सांसदों और राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय को विधानसभा चुनावों में उतारा है। नरेंद्र सिंह तोमर, प्रहलाद पटेल और कैलाश विजयवर्गीय मुख्यमंत्री पद के दावेदार रहे हैं। सूची में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का नाम नहीं होने पर कांग्रेस ने भाजपा को घेरा है। इसे जनता के आक्रोश के डर में सांसदों को चुनाव मैदान में उतारने की बात कह रही है। भाजपा भी कांग्रेस पर पलटवार कर रही है।
विज्ञापन
