फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Kamal Nath hoisted the flag at PCC headquarters, read the message and said take a pledge for the prog

MP News: कमलनाथ ने पीसीसी मुख्यालय में किया ध्वजारोहण, संदेश वाचन में कहा प्रदेश की तरक्की का लें संकल्प

Tue, 15 Aug 2023 02:00 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Tue, 15 Aug 2023 02:00 PM IST
सार

पीसीसी चीफ कमलनाथ ने कहा कि आजादी के 76 साल बाद हमें एक बार फिर बुराई पर अच्छाई की जीत हासिल करनी है। उन्होंने कहा कि हमारे प्रदेश में बहुत सी बुराईयां सिर उठा रही है।

विज्ञापन
MP News: Kamal Nath hoisted the flag at PCC headquarters, read the message and said take a pledge for the prog
पीसीसी चीफ कमलनाथ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्व मुख्यमंत्री और पीसीसी चीफ कमलनथ ने मंगलवार को कांग्रेस कार्यालय में ध्वजारोहण किया। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उन्होंने प्रदेश की जनता के लिए संदेश वाचन भी किया। उन्होंने जनता से प्रदेश की तरक्की और सच्चाई का साथ देने बुराई का अंत करने संकल्प लेने की बात कही। उन्होंने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना भी साधा। 
विज्ञापन


पूर्व सीएम कमलनाथ ने कांग्रेस कार्यालय में सुबह 8.30 बजे ध्वजारोहण किया। इस दौरान कांग्रेस के पदाधिकारी भी मौजूद थे। इस अवसर पर कमलनाथ ने अपनी सरकार की उपलब्धी गिनाते हुए जनता से कहा कि आज देश के लोकतंत्र पर हमला हो रहा है। हमें इस हमले का डट कर मुकाबला करना है। आजादी के 76 साल बाद हमें एक बार फिर बुराई पर अच्छाई की जीत हासिल करनी है। उन्होंने कहा कि हमारे प्रदेश में बहुत सी बुराईयां सिर उठा रही है। उन्होंने कहा कि हमें बेरोजगारी की बुराई का अंत युवाओं को रोजगार देकर करना है।  
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि एक और बुराई भ्रष्टाचार और घोटाले है। मध्य प्रदेश में इंसान से लेकर भगवान तक किसी को भ्रष्टाचार और घोटालों से निजात नहीं मिल रही है। उन्होंने महाकाल लोक घोटाला, सतुपड़ा भवन अग्निकांड घोटाला, पटवारी भर्ती घोटाला, पोषण आहार घोटाला, आरक्षक भर्ती घोटाला, कारम डैम घोटाला, पेसा भर्ती घोटाला, नर्सिंग कॉलेज घोटाला, छात्रवृत्ति घोटाला, ई-टेंडर घोटाला से लेकर कई घोटाला किए है। हमें इस भ्रष्टाचार और घोटाला राज को खत्म करना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कमलनाथ ने जनता से कहा कि आइये हम सब मिलकर नए मध्य प्रदेश के निर्माण का संकल्प लें। उजाले से भरे भविष्य में प्रवेश का संकल्प लें। इस साल प्रदेश में सत्य और न्याय की सरकार बनाने का संकल्प लें। उन्होंने अगला झंडावंदन विधानसभा में करने के मीडिया के सवाल पर कहा कि यह मध्य प्रदेश की जनता तय करेगी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed