फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Kamal Nath furious over the arrest of MLA Vikrant Bhuria, said - Congress will not bow down to such d

MP News: विक्रांत भूरिया की गिरफ्तारी पर भड़की कांग्रेस, नाथ बोले- कांग्रेस ऐसी तानाशाही के सामने नहीं झुकेगी

Thu, 15 Feb 2024 07:32 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Thu, 15 Feb 2024 07:32 PM IST
सार



पूर्व सीएम कमलनाथ ने युवा कांग्रेस के प्रदर्शन के बाद गिरफ्तार झाबुआ से विधायक विक्रांत भूरिया को जेल भेजने पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। 

विज्ञापन
MP News: Kamal Nath furious over the arrest of MLA Vikrant Bhuria, said - Congress will not bow down to such d
कांग्रेस नेता कमलनाथ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्व सीएम कमलनाथ ने सोशल मीडिया पर गुरुवार को लिखा कि मध्य प्रदेश सरकार अलोकतांत्रिक तरीके से काम कर रही है। कांग्रेस विधायक और युवक कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष विक्रांत भूरिया को शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन करने के बाद जिस तरह से गिरफ्तार किया गया और तीन दिन से जेल में बंद रखा गया है, मैं उसकी निंदा करता हूं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ऐसी तानाशाही के सामने नहीं झुकेगी और संघर्ष करती रहेगी। बता दें विक्रांत भूरिया को मंगलवार को राजधानी भोपाल से एक प्रदर्शन के दौरान गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। भूरिया की तत्काल रिहाई की मांग को लेकर प्रदेशभर में युवा कांग्रेस प्रदर्शन कर रही है। इसी बीच गुरुवार को प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी व विधायक जयवर्धन सिंह भूरिया से मिलने सेंट्रल जेल पहुंचे।
विज्ञापन


मप्र युवा कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष विवेक त्रिपाठी ने बताया कि डॉ भूरिया से मिलकर जीतू पटवारी व जयवर्धन सिंह ने उनका कुशलक्षेम जाना। त्रिपाठी के मुताबिक इस दौरान दोनों नेताओं ने मध्य प्रदेश सरकार की तीखी आलोचना की और कहा कि भाजपा सरकार में जब आदिवासी विधायक को इस हद तक प्रताड़ित किया जा रहा है तो आम आदिवासी युवाओं के साथ किस कदर अत्याचार हो रहा होगा इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है।
विज्ञापन


विवेक त्रिपाठी ने कहा कि मंगलवार को युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता बेरोजगारी के मुद्दे पर शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन कर रहे थे। इस दौरान पुलिस ने न सिर्फ आंसू गैस और वाटर कैनन का इस्तेमाल किया बल्कि कई नेताओं को हिरासत में ले लिया गया। इनमें विक्रांत भूरिया को जेल भेज दिया गया। इससे भाजपा सरकार का आदिवासी विरोधी चेहरा बेनकाब हो गया। आज प्रदेश में भाजपा के गुंडों द्वारा आदिवासी युवकों के साथ आए दिन बर्बरता की जा रही है। लेकिन अब आम लोग तो दूर विधायकों को भी जेल में डाल दिया जा रहा है। इस तानाशाही के विरुद्ध युवा कांग्रेस निर्णायक लड़ाई लड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed