फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Judicial inquiry started on the death of a prisoner in Bhopal Central Jail

MP News: भोपाल केंद्रीय जेल में कैदी की मौत पर मजिस्ट्रीयल जांच शुरू, तीन माह पहले चोरी में किया था गिरफ्तार

Mon, 19 Feb 2024 05:58 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, भोपाल
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Mon, 19 Feb 2024 05:58 PM IST
सार

27 वर्षीय सोनू वाल्मीक को करीब तीन महीने पहले उसे चोरी के आरोप में गिरफ्तार कर भोपाल केंद्रीय जेल भेजा गया था। रविवार रात में उसकी तबीयत बिगड़ी तो उसे अस्पताल ले जाया गया और उसकी मौत हो गई। मामले में अब मजिस्ट्रीयल जांच बैठाई गई है। 

विज्ञापन
MP News: Judicial inquiry started on the death of a prisoner in Bhopal Central Jail
भोपाल केंद्रीय जेल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भोपाल केंद्रीय जेल में चोरी के आरोप में तीन महीने से बंद एक युवक की सोमवार सुबह मौत हो गई है। जेल में बंद होने के कुछ सप्ताह पहले ही उसने जयपुर की युवती से प्रेम विवाह किया था। कोलार पुलिस ने करीब तीन माह पहले उसे चोरी के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेजा था। न्यायिक हिरासत में कैदी की मौत के मामल में भोपाल कलेक्टर ने मजिस्ट्रीयल जांच के आदेश दिए हैं। 
विज्ञापन

 
कोहेफिजा पुलिस के अुनसार 27 वर्षीय सोनू वाल्मीक एस सेक्टर सर्वधर्म, दामखेड़ा में परिवार के साथ रहता था। वह दसवीं तक पढ़ा था और कोलार की प्राइवेट कॉलोनियों में सफाई का कार्य करता था। कभी-कभी वह मजदूरी भी करता था। करीब तीन महीने पहले उसे चोरी के आरोप में गिरफ्तार कर भोपाल केंद्रीय जेल भेजा गया था। गत शुक्रवार को ही उसे जबलपुर उच्च न्यायालय से जमानत मिली थी, लेकिन जमानत के दस्तावेज समय पर नहीं पहुंचने के कारण सोमवार को उसे भोपाल केंद्रीय जेल से रिहा होना था। 
विज्ञापन


देर रात कराया भर्ती, मौत होने पर दी सूचना
मृतक सोनू वाल्मीक के छोटे भाई रवीन्द्र ने मीडिया को बताया कि सोमवार सुबह ही बड़े भाई को भोपाल केंद्रीय जेल से छूटना था। जेल प्रबंधन कह रहा कि रविवार देर रात उसे बीमार होने पर हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया था। सोमवार सुबह करीब सात बजे परिजनों को पुलिस ने फोन कर बताया कि सोनू की इलाज के दौरान मौत हो गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजन मिले तब ठीक था सोनू
मृतक के छोटे भाई रवीन्द्र ने मीडिया को बताया कि शुक्रवार को जमानत मिलने के बाद शनिवार को मैं भैया से मिलने जेल गया था। मुलाकात के दौरान उनकी तबीयत कुछ खराब दिख रही थी। उन्हें खांसी आ रही है। भैया ने बताया कि कहने के बाद भी डॉक्टर को नहीं दिखा रहे, इलाज भी नहीं दे रहे। रवीन्द्र ने आरोप लगाया कि मुझे लगता है कि मेरे भाई के साथ जेल में मारपीट की गई है। सामान्य खांसी में इतनी जल्दी मौत संभव नहीं।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed